Bharat Express Operation No Answer: दिल्ली पुलिस का नारा है ‘शांति, सेवा, न्याय’ और दावा है ‘सदैव आपके साथ’ लेकिन जब आप सच में मुसीबत में होते हैं, तो क्या खाकी वर्दी वाकई आपके साथ होती है? या फिर आपका कॉल एक ‘बंद’ नंबर पर जा रहा होता है? भारत एक्सप्रेस बहुत जल्द एक ऐसा सुपर एक्सक्लूसिव ऑपरेशन यानी ‘ऑपरेशन नो आंसर’ (Operation No Answer) लेकर आ रहा है, जो आपकी सुरक्षा से जुड़े सबसे बड़े भ्रम को तोड़ देगा.
हमारी इन्वेस्टिगेशन टीम ने दिल्ली के अलग-अलग थानों, बीट अफसरों और यूनिट्स में तैनात पुलिस अधिकारियों के सरकारी मोबाइल नंबरों की हकीकत जांची है. क्या ये नंबर वाकई चालू हैं? क्या जनता की कॉल रिसीव की जाती है? और अगर फोन नहीं उठता, तो आखिर आम आदमी अपनी फरियाद लेकर कहां जाए?
क्यों जरूरी है यह देखना?
सोचिए, आपके घर में चोर घुसा हो, आप सड़क पर किसी मुसीबत में फंसे हों, या घर में कोई बुजुर्ग अकेला हो… ऐसे में आप सबसे पहले अपने इलाक़े के पुलिस अधिकारी को फोन मिलाते हैं. लेकिन अगर वो नंबर ‘नेटवर्क क्षेत्र से बाहर’ हो या कोई जवाब ही न मिले, तो क्या होगा? इस कड़वे सच से सामना करने के लिए देखिए भारत एक्सप्रेस, बहुत जल्द. क्योंकि यह सवाल सिर्फ एक फोन कॉल का नहीं, आपकी जिंदगी की सुरक्षा का है.
ये भी पढ़ें: सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: 11 जनवरी को पीएम मोदी रचेंगे इतिहास; ब्लॉग हुआ वायरल
कहां देखें भारत एक्सप्रेस? (Operation No Answer on Bharat Express)
आप देश प्रदेश और विदेश की तमाम खबरों को सीधे सेटेलाइट पर देख सकते हैं. हमारा चैनल फ्री डिश के चैनल नंबर 69, डिशटीवी के चैनल नंबर 671 पर, D2H के चैनल नंबर 753 पर, टाटा प्ले के चैनल नंबर 535 पर, एयरटेल के चैनल नंबर 324 पर, JIO फाइबर के चैनल नंबर 495 पर, DEN के चैनल नंबर 314 पर, हैथवे के चैनल नंबर 214 पर, FW फास्टवे के चैनल नंबर 308 पर उपलब्ध है. इसके साथ ही आप हमारे यूट्यूब चैनल, तमाम सोशल मीडिया प्लेटफार्म के साथ ही हमारे वेबसाइट और एप पर भी हर खबर से रूबरू हो सकते हैं.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




