Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों का खात्मा तय! राजौरी के घने जंगलों में सेना के ‘ऑपरेशन शेरवाली’ के मायने क्या?

Rajouri के मंजाकोट सेक्टर में सुरक्षाबलों का संयुक्त ‘ऑपरेशन शेरवाली’ लगातार आठवें दिन भी जारी है. वहीं Poonch में जिंदा मोर्टार शेल मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर आ गई हैं…

Operation Sherwali Rajouri: जम्मू-कश्मीर से आतंकवाद का नामोनिशान मिटाने के लिए भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ (CRPF) ने मिलकर सरहद के पास एक बहुत बड़ा महा-अभियान छेड़ रखा है. राजौरी जिले के दुर्गम और घने जंगलों में संदिग्ध आतंकवादियों के छिपे होने की पक्की खुफिया जानकारी मिलने के बाद शुरू किया गया ‘ऑपरेशन शेरवाली’ आज लगातार आठवें दिन भी पूरी आक्रामकता के साथ जारी है.

सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को चारों तरफ से अभेद्य चक्रव्यूह में घेर रखा है. इस बीच, पड़ोसी जिले पुंछ से भी तबाही का एक बड़ा सामान बरामद होने से सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह हाई अलर्ट पर आ गई हैं.

पीर पंजाल की खड़ी पहाड़ियों में ‘ऑपरेशन शेरवाली’

भारतीय सेना ने राजौरी जिले के मंजाकोट सेक्टर के अंतर्गत आने वाले गंभीर मुगलान और डोरीमल के बेहद घने जंगली इलाकों में जारी इस काउंटर-टेररिज्म अभियान को ‘ऑपरेशन शेरवाली’ का नाम दिया है. खुफिया इनपुट के मुताबिक, इस इलाके में 2 से 3 खूंखार आतंकियों का एक गुट छिपा हुआ है. पीर पंजाल रेंज का यह जंगली इलाका अपनी खड़ी पहाड़ियों और सीमित पहुंच के कारण सबसे चुनौतीपूर्ण माना जाता है.

इलाके में पिछले दिनों रुक-रुककर भारी धमाके और दोनों ओर से गोलीबारी भी दर्ज की गई है. भारतीय सेना ने हार मानने के बजाय आतंकवादियों के संभावित छिपने के ठिकानों पर भारी गोलाबारी की है, जिससे आतंकियों का बचना अब नामुमकिन नजर आ रहा है.

पुंछ के SK पुल के पास मिला जिंदा मोर्टार शेल(Operation Sherwali Rajouri)

राजौरी में जारी इस महा-ऑपरेशन के बीच, शनिवार को पड़ोसी जिले पुंछ से एक बेहद सनसनीखेज खबर सामने आई. पुंछ के व्यस्त ‘एसके पुल’ (SK Pull) के पास अचानक एक जिंदा मोर्टार शेल मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. भारी विस्फोटक होने की सूचना मिलते ही पुलिस की स्पेशल टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर पूरे क्षेत्र को अपने सुरक्षा घेरे में ले लिया. इसके तुरंत बाद भारतीय सेना के बम निरोधक दस्ते (Bomb Disposal Squad) को इमरजेंसी कॉल पर बुलाया गया.

सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, इस घातक शेल को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय (Defuse) करने की प्रक्रिया युद्धस्तर पर जारी है और एहतियात के तौर पर आसपास के पूरे इलाके में आम लोगों की आवाजाही पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है.

ये भी पढ़ें-गाजियाबाद में बकरीद विवाद के बाद युवक की हत्या, परिजनों ने एनकाउंटर की मांग की

घाटी से आतंकियों के सफाए का फाइनल काउंटडाउन शुरू

‘ऑपरेशन शेरवाली’ के बीच सुरक्षाकर्मियों ने राजौरी और पुंछ के सभी संवेदनशील रास्तों और चेकपॉइंट्स पर थर्मल इमेजर और ड्रोन कैमरों से कड़ी निगरानी बढ़ा दी है. हर आने-जाने वाले वाहन और पैदल यात्रियों की व्यवस्थित तरीके से सघन तलाशी ली जा रही है.

गौरतलब है कि दो हफ्ते पहले ही नियंत्रण रेखा (LoC) पर घुसपैठ की बड़ी कोशिश को नाकाम करते हुए भारतीय जांबाजों ने एक दुर्दांत आतंकी को ढेर किया था. इस पूरे ऑपरेशन में अभी तक किसी भी पक्ष के हताहत होने की कोई खबर नहीं है, लेकिन सेना के तेवरों से साफ है कि घाटी में छिपे इन गद्दारों का फाइनल काउंटडाउन अब शुरू हो चुका है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital