देश

Budget Session: अडानी के मुद्दे पर आज फिर संसद में हंगामे के आसार! JPC जांच की मांग को लेकर विपक्ष का हल्ला बोल

Budget Session 2023: विपक्षी दल आज सोमवार को संसद भवन के बाहर प्रदर्शन करने जा रहे हैं. अडानी समूह के खिलाफ धोखाधड़ी और शेयरों में हेराफेरी के आरोपों की संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से जांच कराने की मांग को लेकर उनके द्वारा यह प्रदर्शन किया जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार प्रदर्शन से पहले कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्षी दल संसद में दिन की रणनीति को अंतिम रूप देने के लिए सुबह 9.30 बजे से बैठक कर रहे हैं.

अदाणी समूह पर लगे आरोपों पर चर्चा की मांग

अडानी समूह के खिलाफ धोखाधड़ी और शेयरों में हेराफेरी के आरोपों पर चर्चा की मांग को लेकर विपक्षी दलों की नारेबाजी के बीच शुक्रवार को संसद के दोनों सदनों को स्थगित कर दिया गया था,

सरकार का इस मामले से कोई लेना-देना नहीं

संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बीते शुक्रवार को इस मामले पर बोलते हुए कहा कि सरकार का इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है.

संसदीय कार्य मंत्री ने विपक्ष पर सदन में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार का इससे (अडानी समूह के मुद्दे) कोई लेना-देना नहीं है, विपक्ष सदन को बाधित कर रहा है क्योंकि उसके पास कोई दूसरा मुद्दा नहीं है.

इसे भी पढ़ें: Lucknow: सीएम योगी ने किया वीएफएस ग्लोबल वीजा एप्लीकेशन सेंटर का शुभारंभ, यूपी वालों को अब नहीं लगाना पड़ेगा दिल्ली का चक्कर

जानें क्या होता है JPC जांच?

विपक्षी दलों की मांग है कि केंद्र सरकार द्वारा अडानी समूह के खिलाफ धोखाधड़ी और शेयरों में हेराफेरी के मामले की जांच जॉइंट पार्लियामेंट्री कमेटी यानी संयुक्त संसदीय समिति या फिर सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में कराई जाए.

विपक्ष द्वारा अडानी समूह से जुड़ी हुई कंपनियों की जांच JPC से कराने की मांग करते हुए सरकार को घेरने की रणनीति बनाई जी रही है. इसी क्रम में विपक्षी दलों के सांसद आज संसद परिसर में गांधी प्रतिमा के सामने धरना देंगे.

जॉइंट पार्लियामेंट्री कमेटी(संयुक्त संसदीय समिति) का गठन कई राजनीतिक दलों के सदस्यों को मिलाकर होता है. अलग-अलग दलों से चुने हुए सांसदों का अनुपात जॉइंट पार्लियामेंट्री कमेटी में सदन में उनकी संख्या के अनुपात के आधार पर तय होता है.

Rohit Rai

Recent Posts

भूख हड़ताल या जेल की मांग? सचिन बिश्नोई की बिगड़ी तबीयत ने बढ़ाई प्रशासन की चिंता

अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में बंद सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के आरोपी सचिन थापन की…

17 seconds ago

अयोध्या तक पैदल क्यों निकल पड़े दिग्विजय? यात्रा के बहाने सियासी संदेश या सनातन का संवाद?

Digvijaya Singh Yatra: उज्जैन के महाकाल मंदिर से अयोध्या तक दिग्विजय सिंह ने 900 किलोमीटर…

30 minutes ago

शेयर बाजार में खुशियां 40 मिनट ही टिकीं! फिर ऐसा पलटा खेल कि निवेशकों के डूब गए 8.78 लाख करोड़ रुपये

Stock Market Crash: शुरुआती जोरदार तेजी के बाद शेयर बाजार में बड़ा यू-टर्न देखने को…

40 minutes ago

सीएमआरएल रिश्वत मामला: पूर्व सीएम पिनाराई विजयन और परिवार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, FIR पर 7 दिन की रोक

सुप्रीम कोर्ट ने केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन, उनकी बेटी टी वीणा और दामाद…

41 minutes ago

गाजीपुर में भारतीय राष्ट्रीय लोकतांत्रिक जनता पार्टी ने शैलेन्द्र कुमार राय को सौंपी जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी

भारतीय राष्ट्रीय लोकतांत्रिक जनता पार्टी ने गाजीपुर जिले में संगठन को मजबूत करने के लिए…

1 hour ago