होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
Senior Citizen Saving Scheme: केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister, Nirmala Sitharaman) ने संसद में आज बजट (Budget 2023-24) पेश किया है. यह बजट मोदी सरकार (Modi Govt) के दूसरे कार्यकाल का आखिरी पूर्ण बजट है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस बजट में महिलाओं के साथ ही साथ बुजुर्गों नागरिकों (Senior Citizen) को बड़ी सौगात दी है.
आम बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने महिलाओं को बड़ी सौगात दी है. इसके साथ ही वित्त मंत्री ने सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम (SCSS) में निवेश की अधिकतम सीमा 15 लाख रुपये से बढ़ाकर 30 लाख रुपये कर दिया है. अब इसका फायदा सीनियर सिटीजन को मिलने वाला है.
ये भी पढ़ें- 7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों को होली से पहले मिल सकता है तोहफा, महंगाई भत्ते में हो सकती है इतनी बढ़ोतरी
इसके साथ ही 31 मार्च, 2023 को समाप्त तिमाही के लिए इस योजना पर ब्याज दर बढ़ाकर 8 फीसदी कर दिया गया है. एक जनवरी, 2023 से पहले इस पर 7.6 फीसदी ब्याज दिया जा रहा है. अधिकतम निवेश सीमा बढ़ाने व 8 फीसदी ब्याज दर के लिहाज से देखा जाएं तो वरिष्ठ नागरिकों को ब्याज के रूप में हर महीने होने वाली कमाई दोगुनी होने वाली है. पांच साल की परिपक्वता अवधि के बाद उन्हें 12 लाख रुपये ब्याज के साथ कुल 42 लाख रुपये दिया जा रहा है.
42 लाख मिलेंगे ब्याज के साथ परिपक्वता अवधि के बाद
वरिष्ठ नागरिक बचत योजना देश के बुजुर्ग नागरिकों के लिए दिया जा रहा है. इसमें बेहतर रिटर्न के साथ कोई जोखिम भी नहीं रहता है क्योंकि यह योजना सरकार द्वारा चलाई जाती है. 2004 में शुरू इस योजना का मकसद सेवानिवृत्त व्यक्तियों को वित्तीय सहायता देना है. इस योजना में वरिष्ठ नागरिकों को हर महीने ब्याज के रूप में एक नियमित आय दी जाती है.
पोस्ट ऑफिस की वरिष्ठ नागरिक बचत योजना के जरिए 60 वर्ष से अधिक आयु का व्यक्ति अपना खाता खुलवा सकता है. इसके साथ ही 55 से 60 साल की आयु वर्ग के बीच के रिटायर्ड नागरिक रिटायरमेंट बेनिफिट मिलने के 1 महीने के भीतर निवेश करने की शर्त पर अपना अकाउंट ओपन करवा सकते हैं. पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में खाता व्यक्तिगत तौर पर या पति पत्नी के साथ ज्वाइंट तौर पर खुलवाया जा सकता है.
CM Yogi Valmiki Jayanti Message: महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने युवाओं से…
UP Assembly Election 2027: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी कई चुनौतियों का सामना कर…
Supreme Court Voter List Hearing: दिल्ली में 33 लाख वोटरों को नोटिस भेजे जाने और…
नई दिल्ली के ‘कला संकुल’ में आयोजित मंचीय कला संगोष्ठी में नुक्कड़ नाटक की सामाजिक…
Gold Price Fall China:सोने की कीमतों में भारी गिरावट के बाद चीन के बाजारों में…
दो दिवसीय 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच 2026 का आगाज हो चुका है. भारत की मेजबानी…