मनोरंजन

Pathaan Box Office Collection: ‘पठान’ बनी बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म, दंगल को पीछे छोड़ा, 11वें दिन कमाई 400 करोड़ के पार

Pathaan Box Office:  शाहरुख खान की फिल्म पठान  इन दिनों  बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा बनाए हुए है. किंग खान की कमबैक फिल्म धुआंधार कमाई कर रही है. वीकेंड हो या फिर वर्किंग डे पठान का जलवा हर दिन कायम है. रिलीज के 11वें दिन भी पठान का परचम लहरा रहा है.

11वें दिन कैसी रही पठान की कमाई?

शाहरुख खान की फिल्म ने 11वें दिन भी डबल डिजिट में कमाई कर के दिखा दिया है कि वो सिर्फ रोमांस किंग ही नहीं, बल्कि बॉक्स ऑफिस के भी किंग है. पठान की 11वें दिन की कमाई कई फिल्मों की पहले दिन की कमाई से भी ज्यादा है. पठान के 11वें दिन के कलेक्शन भी सामने आ गए हैं. ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला के मुताबिक, पठान ने 11वें दिन करीब 22 करोड़ रुपये का ऑल इंडिया नेट कलेक्शन किया है. वर्किंग डेज में पठान की कमाई में थोड़ी गिरावट देखने को मिली थी. लेकिन शनिवार की छुट्टी का पठान को भरपूर फायदा मिला. पठान की कमाई ने बड़ा जंप लेते हुए शनिवार (4 फरवरी) को 22 करोड़ रुपये के आसपास धमाकेदार कमाई की है.

400 करोड़ के पार पठान!

दूसरे हफ्ते में किसी भी फिल्म के लिए इतना कलेक्शन करना वाकई में इंप्रेसिव है. पठान का कलेक्शन हर दिन सरप्राइज कर रहा है. इसी के साथ पठान ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 11 दिन में 400 करोड़ का आंकड़ा पार करके फिर से इतिहास रच दिया है.

ये भी पढ़ें-Urfi Javed ने पहनी अजीबोगरीब ड्रेस, एक्ट्रेस को पॉलीथिन की स्कर्ट में देख हैरान हुए फैंस

शनिवार की शानदार कमाई के बाद उम्मीद की जा रही है कि संडे ( 5 फरवरी) को भी फिल्म का कलेक्शन आसमान छू सकता है. आमिर खान की ‘दंगल’ अभी तक इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 387 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म थी. लेकिन पठान के शनिवार कलेक्शन के अनुमान बता रहे हैं कि शाहरुख की पठान आमिर खान की दंगल को पछाड़कर इंडियन बॉक्स ऑफिस पर सबसे बड़ी फिल्म बन गई है.

वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर भी पठान का डंका बज रहा है. शाहरुख की फिल्म विदेश में भी कामयाबी का परचम लहरा रही है. अब देखते हैं पठान कितनी कमाई करती है.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए सड़क पर उतरा INDIA गठबंधन, EC मुख्यालय तक मार्च करेंगे सांसद

INDIA Alliance March: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर INDIA…

15 minutes ago

‘गया जी जाए बिना पितरों को मिलेगा मोक्ष!’ पितृपक्ष में पड़ने वाली इंदिरा एकादशी का क्यों है इतना महत्व?

Indira Ekadashi Importance: पितृपक्ष की इंदिरा एकादशी को पितरों के मोक्ष और आशीर्वाद के लिए…

23 minutes ago

उड़ान भरी, संपर्क टूटा और फिर मलबे में बदला विमान… नाइजीरिया में कैसे हुई 32 लोगों की मौत?

Nigeria Plane Crash: नाइजीरिया में बेनिन सिटी से लागोस जा रहा सैन्य विमान ओंडो राज्य…

34 minutes ago

सुबह-सुबह कांप उठी धरती! भारत के 2 राज्यों में भूकंप के ताबड़तोड़ झटके, अफगानिस्तान भी हिला

Earthquake News Today: असम के नगांव में 4.5 तीव्रता के भूकंप से तड़के धरती कांप…

1 hour ago

सावधान! साध्य योग से ग्रहों की चाल में यू-टर्न, 4 राशियों की चमकेगी किस्मत; पढ़ें आज का राशिफल

6 अक्टूबर 2026 मंगलवार को इंदिरा एकादशी, आश्लेषा नक्षत्र और साध्य योग का शुभ संयोग…

2 hours ago