Bharat Express DD Free Dish

बिहार में बीजेपी को मजबूत बनाने के लिए ओवैसी ने नीतीश कुमार को ठहराया जिम्मेदार, कहा- AIMIM मुस्लिम समुदाय की पार्टी

उन्होंने कहा, 2020 के विधानसभा चुनाव में सीमांचल क्षेत्र की जनता ने हमारी पार्टी को पांच सीटों का आशीर्वाद दिया था. राजद ने धनबल के बल पर हमारे चार विधायक खरीदे.

asaduddin owaisi

एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी (फोटो ट्विटर)

Satwik Sharma Edited by Satwik Sharma

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने शनिवार को बिहार में भाजपा को मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जिम्मेदार ठहराया और उनके विधायकों की खरीद-फरोख्त के लिए तेजस्वी यादव पर भी निशाना साधा. ओवैसी ने शनिवार को बिहार के सीमांचाल के अपने दो दिवसीय दौरे की शुरुआत की. उन्होंने कहा, ”नीतीश कुमार ने कहा कि एआईएमआईएम मुस्लिम समुदाय की पार्टी है, मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि उनकी क्षमता केवल कुर्मी और कुशवाहा तक ही सीमित है. बिहार में भाजपा को मजबूत बनाने के लिए नीतीश कुमार जिम्मेदार हैं.

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान में गृह युद्ध जैसा माहौल! पूर्व प्रधानमंत्री के घर पर चला बुलडोजर, भड़के इमरान खान ने कहा- बुशरा बीबी घर में थीं, ‘लंदन प्लान’ का है हिस्सा

पांच सीटों का आशीर्वाद

उन्होंने कहा, 2020 के विधानसभा चुनाव में सीमांचल क्षेत्र की जनता ने हमारी पार्टी को पांच सीटों का आशीर्वाद दिया था. राजद ने धनबल के बल पर हमारे चार विधायक खरीदे. मैं उनसे कहना चाहता हूं कि वे विधायक खरीद सकते हैं, लेकिन जन समर्थन नहीं खरीद सकते. असदुद्दीन ओवैसी शुक्रवार शाम हैदराबाद से पश्चिम बंगाल के बागडोगरा हवाईअड्डे आए और शनिवार को अल्पसंख्यक बहुल बिहार के किशनगंज जिले में अपनी जनसभा शुरू की.

ये भी पढ़ें: 2020 से LAC पर आधुनिक हथियारों से लैस हैं 50,000 चीनी सैनिक, आर्मी चीफ मनोज पांडे ने कहा- भारी संख्या में Indian Army कर रही निगरानी, चाइनीज बोलने वाले युवाओं की सेना में जरूरत

50 प्रतिशत से अधिक मुस्लिम आबादी

सीमांचल क्षेत्र के चार जिलों किशनगंज, पूर्णिया, अररिया और कटिहार में 50 प्रतिशत से अधिक मुस्लिम आबादी है. इसमें चार लोकसभा और 24 विधानसभा सीटें हैं. एआईएमआईएम ने 2020 के विधानसभा चुनाव में चुनाव लड़ा और राजद के मुस्लिम वोट बैंक को भारी नुकसान पहुंचाया. इसने पांच सीटों पर जीत हासिल की और 20 से अधिक सीटों पर ‘वोट कटवा’ की भूमिका निभाई. नतीजे के बाद राजद नेताओं ने एआईएमआईएम को भाजपा की बी टीम घोषित कर दिया.

-आईएएनएस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read