Bharat Express

Padma Awards 2023: मुलायम सिंह यादव को मरणोपरांत पद्म विभूषण से किया गया सम्मानित, अखिलेश यादव ने लिया सम्मान

Padma Awards 2023: ‘नाटू नाटू’ गाने की रचना करने वाले संगीतकार एम.एम. कीरावनी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा पद्म श्री से सम्मानित किया गया.

akhilesh yadav

(पिता मुलायम सिंह यादव को दिए गए पद्म विभूषण सम्मान को ग्रहण करते अखिलेश यादव)

Mulayam Singh Yadav: दिवंगत समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा पद्म विभूषण (मरणोपरांत) से सम्मानित किया गया. मुलायम सिंह यादव के पुत्र और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने राष्ट्रपति के हाथों से यह पुरस्कार प्राप्त किया.

वहीं यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने मुलायम सिंह यादव को पद्म विभूषण (मरणोपरांत) से सम्मानित किए जाने पर ट्वीट करते हुए कहा, “माननीय राष्ट्रपति द्वारा आज पूर्व रक्षा मंत्री, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को ‘पद्म विभूषण’ (मरणोपरांत) से सम्मानित किया गया. समाज की मुख्यधारा से शोषितों, वंचितों और पिछड़ों को जोड़ने के लिए वे सदैव याद किए जाएंगे.”

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मणिपुर के पूर्व उपमुख्यमंत्री थौनाओजम चौबा सिंह को पद्म श्री से सम्मानित किया. इसके अलावा, अभिनेत्री रवीना टंडन को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा पद्म श्री से सम्मानित किया गया. डॉ. जानुम सिंह सोय को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा पद्म श्री से सम्मानित किया गया. उस्ताद अहमद हुसैन और उस्ताद मौहम्मद हुसैन को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा पद्म श्री से सम्मानित किया गया. इसके अलावा, सुपर 30 शैक्षिक कार्यक्रम के संस्थापक आनंद कुमार को भी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्म श्री से सम्मानित किया.

एम.एम. कीरावनी को पद्म श्री से किया गया सम्मानित

‘नाटू नाटू’ गाने की रचना करने वाले संगीतकार एम.एम. कीरावनी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा पद्म श्री से सम्मानित किया गया. हेमंत चौहान को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्म श्री से सम्मानित किया. प्रेमजीत बारिया को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा पद्म श्री से सम्मानित किया गया.आचार्य डॉ. सुकामा देवी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा पद्म श्री से सम्मानित किया गया.

ये भी पढ़ें: Hanuman Jayanti: हनुमान जयंती पर माहौल बिगाड़ने वालों पर नजर रखें राज्य सरकारें- रामनवमी पर हिंसा की खबरों के बाद गृह मंत्रालय की एडवाइजरी

प्रोफेसर सी.ए. ऐसक को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा पद्म श्री से सम्मानित किया गया. डॉ. राधाचरण गुप्त को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा पद्म श्री से सम्मानित किया गया. वहीं पद्म श्री से सम्मानित सुजाता रामदोराई ने कहा, “मैं यह पुरस्कार उन महिलाओं को समर्पित करती हूं जो पढ़ना चाहती हैं लेकिन उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है.”

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Live

Also Read