Bharat Express DD Free Dish

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व PM इमरान खान के घर से वापस लौटी इस्लामाबाद पुलिस, अपने ही घर से हुए फरार

Toshakhana Case: पीटीआई नेता फवाद चौधरी ने कहा कि खान को गिरफ्तार करने का कोई भी प्रयास स्थिति को गंभीर रूप से खराब कर देगा.

Imran Khan

पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान (फोटो सोशल मीडिया)

Edited by Nitish Pandey

Imran Khan: इस्लामाबाद पुलिस रविवार को तोशखाना मामले में गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बावजूद पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष इमरान खान को गिरफ्तार किए बिना वापस लौट गई. एसएसपी इस्लामाबाद ने कहा कि नोटिस पर हस्ताक्षर करवाने के लिए खान के आवास पर पुलिस गई थी, न कि गिरफ्तारी के लिए. लेकिन समा टीवी ने बताया कि पुलिस को कथित तौर पर लाहौर में उनके आवास पर उन्हें गिरफ्तार करने के लिए भेजा गया था.

इससे पहले, इस्लामाबाद पुलिस ने कहा कि ऑपरेशन लाहौर पुलिस के सहयोग से चलाया गया. इसने कहा कि पीटीआई प्रमुख गिरफ्तारी से बच रहे थे, यह कहते हुए कि पुलिस अधीक्षक इमरान के कमरे में गए लेकिन वह वहां मौजूद नहीं थे. समा टीवी ने बताया कि एसपी ने कहा कि जमान पार्क में गिरफ्तारी वारंट की तामील की गई.

द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, एसपी सिटी राणा हुसैन ताहिर, इमरान खान के जमान पार्क स्थित आवास में उस कमरे में गए जहां पीटीआई अध्यक्ष के होने की उम्मीद थी, लेकिन जब पुलिस पहुंची तो वह वहां नहीं थे. 28 फरवरी को इस्लामाबाद में एक जिला और सत्र अदालत ने मामले में जज के सामने उनकी लगातार अनुपस्थिति पर पूर्व पीएम को गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया था.

ये भी पढ़ें: Toshakhana Case: पाकिस्तान के पूर्व PM इमरान खान के घर पहुंची पुलिस, तोशखाना मामले में हो सकती है गिरफ्तारी, पुलिस और समर्थकों में बहस

इस बीच, पीटीआई नेता फवाद चौधरी ने कहा कि खान को गिरफ्तार करने का कोई भी प्रयास स्थिति को गंभीर रूप से खराब कर देगा.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read