देश

Karachi Terror Attack: कराची पुलिस हेडक्वार्टर पर आतंकी हमला, पाक रेंजर्स और आतंकियों के बीच मुठभेड़, 2 आतंकी ढेर

Karachi Terror Attack: पाकिस्तान के कराची में शुक्रवार को बड़ा आतंकी हमला हुआ है. हथियारों से लैस आतंकी कराची पुलिस मुख्यालय में घुस गए और उन्होंने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तानी रेजर्स ने 2 आतंकियों को मार गिराया है, जबकि अभी भी कम से कम 5 आतंकी छिपे हो सकते हैं जो फायरिंग कर रहे हैं. यह आतंकी हमला शराह-ए-फैसल में हुआ है. इस बीच पूरे शहर में अफरातफरी का माहौल है. पुलिस की गाड़ियों के सायरन बज रहे हैं. वहीं पूरे शहर की बिजली गुल हो गई है.

कराची पुलिस मुख्यालय में घुसे इन आतंकियों के पास भारी मात्रा में हथियार है और वे लगातार फायरिंग कर रहे हैं. इन आतंकियों के पास हैंड ग्रेनेड और ऑटोमैटिक गन भी है. पाकिस्तानी रेंजर्स ने एआईजी ऑफिस के आसपास के इलाके को चारों ओर से घेर लिया है. आतंकियों को घेरने के लिए जिले की सभी मोबाइल वैन को भी बुला लिया गया है.

ये भी पढ़ें: Who is George Soros: कौन हैं जॉर्ज सोरोस जिन्होंने पीएम मोदी पर उठाए सवाल, बुश को हराने के लिए भी दिया था करोड़ों का चंदा

हैंड ग्रेनेड फेंक कर पुलिस हेडक्वार्टर में घुसे आतंकी

आतंकवादियों ने पहले कराची पुलिस प्रमुख कार्यालय की इमारत के मुख्य परिसर में आधे दर्जन हथगोले फेंके और फिर परिसर में घुस गए. पुलिस के एक सूत्र ने बताया, “अर्धसैनिक बलों, पुलिस और हमलावरों के बीच भीषण गोलीबारी जारी है. हमलावरों को घेरने के लिए जिले और इलाके की सभी मोबाइल वैन को तत्काल घटनास्थल पर बुलाया गया.” कराची पुलिस प्रमुख का कार्यालय शहर की मुख्य सड़क के पास स्थित है जो हवाई अड्डे तक जाती है. सुरक्षाबलों के निर्देश पर ट्रैफिक को डायवर्ट कर दिया गया है. जानकारी के मुताबिक, आतंकियों को पाक रेंजर्स के बीच मुठभेड़ जारी है. आसपास के इलाकों को सील कर दिया गया है.

5 और आतंकी छिपे हो सकते हैं

वहीं पाकिस्तान के एआरवाई न्यूज ने सिंध पुलिस के आईजी के हवाले से बताया कि सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 2 आतंकवादी मारे गए, जबकि कराची पुलिस कार्यालय (केपीओ) में करीब पांच और आतंकवादियों को मार गिराने के लिए अभियान जारी है. पिछले महीने ही तालिबान के एक आत्मघाती हमलावर ने उत्तर-पश्चिमी पेशावर शहर में उच्च सुरक्षा वाले क्षेत्र में नमाजियों से खचाखच भरी मस्जिद में खुद को बम से उड़ा लिया था, जिसमें 100 से अधिक लोग मारे गए थे. मरने वालों में ज्यादातर पुलिसकर्मी थे.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

सज्जाद जहीर की कहानी: रावलपिंडी षड्यंत्र, जेल से रिहाई और भारत वापसी

सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…

19 minutes ago

गश्त के दौरान ASI को लगी गोली, दरभंगा में पुलिसकर्मी पर फायरिंग से मचा हड़कंप

Bihar News: दरभंगा के सकतपुर थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान एएसआई रणधीर कुमार को…

1 hour ago

12 महीने में 119 बच्चों को घर पहुंचाया, दिल्ली पुलिस की महिला हेड कॉन्स्टेबल चंचल बनीं मिसाल

दिल्ली पुलिस की हेड कॉन्स्टेबल चंचल ने एक साल के भीतर 119 लापता बच्चों और…

3 hours ago