खेल

IND vs AUS: पहले दिन दिखा भारतीय अटैक का जलवा, अब बल्लेबाजों के आगे होगी बड़ी चुनौती

IND vs AUS TEST: टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसार मैच दिल्ली में खेला जा रहा है. इस मुकाबले के पहले दिन भारत ने मैच पर अपना कब्जा जमाए रखा. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कंगारू टीम भारतीय अटैक के आगे लाचार दिखी. भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी, स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और जडेजा ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को क्रीज पर जमने का मौका नहीं दिया. हालांकि ऑस्ट्रेलियाई टीम पहली पारी में 263 रन बनाने में कामयाब जरूर हुई. लेकिन भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन शानदार रहा. मगर अब इससे बेहतर परफॉर्मेंस भारतीय बल्लेबाज को भी दिखाना होगा क्योंकि जीत अभी दूर है.

अब टीम इंडिया के बल्लेबाजों के सामने होगी चुनौती

मैच में पहले दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने बिना कोई विकेट गंवाए 21 रन बना लिए हैं. अब भी टीम इंडिया पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया से 242 रन पीछे है. यहां से न केवल भारत को इस लक्ष्य को हासिल करना है बल्कि लीड बनाने की चुनौती भी टीम इंडिया के बल्लेबाजों के सामने होगी. लीड हासिल करने के लिए भारत के लिए जरूरी है की उसके टॉप-4 बल्लेबाज जो कप्तान रोहित शर्मा, केएल राहुल, पुजारा और विराट कोहली हैं. इनमें कम से कम दो बल्लेबाज बड़ी पारी खेले.

ये भी पढ़ें: BCCI: स्टिंग में खुले कई राज, चेतन शर्मा के इस्तीफे के बाद अब कौन बनेगा चीफ सेलेक्टर? ये नाम सबसे आगे…

1-0 से आगे है टीम इंडिया 

टीम में बदलाव की बात करें तो दूसरे टेस्ट में रोहित शर्मा ने प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है. नागपुर टेस्ट में डेब्यू करने वाले सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर को टीम में जगह मिली है. वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम में दो बदलाव किए हैं. रेनशॉ की जगह ट्रेविस हेड को जगह मिली है जबकि मैथ्यू डेब्यू कर रहे हैं. बता दें कि टीम इंडिया ने नागपुर में खेले गए पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को पारी और 132 रनों से हरा दिया था. यह टेस्ट मैच तीसरे दिन ही समाप्त हो गया था.

मैच में भारत और ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग-11 

भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, श्रीकर भरत (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज

ऑस्ट्रेलियाई टीम: डेविड वॉर्नर, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, पीटर हैंड्सकॉम्ब, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), टॉड मर्फी, नाथन लियोन, मैथ्यू कुह्नमैन.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

सज्जाद जहीर की कहानी: रावलपिंडी षड्यंत्र, जेल से रिहाई और भारत वापसी

सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…

8 minutes ago

12 महीने में 119 बच्चों को घर पहुंचाया, दिल्ली पुलिस की महिला हेड कॉन्स्टेबल चंचल बनीं मिसाल

दिल्ली पुलिस की हेड कॉन्स्टेबल चंचल ने एक साल के भीतर 119 लापता बच्चों और…

1 hour ago

13 करोड़ का खिलाड़ी CSK में आधे दाम पर? धोनी की टीम ने रचा बड़ा खेल, बदले में SRH को क्या मिला?

IPL 2027 ट्रेडिंग विंडो में CSK और SRH ने बड़ा सौदा किया है. लियाम लिविंगस्टन…

1 hour ago

PM मोदी ने पैरा खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला, बोले- हिम्मत हो तो कोई मंजिल दूर नहीं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन पैरा गेम्स के पदक विजेता खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनके…

2 hours ago