खेल

BCCI: स्टिंग में खुले कई राज, चेतन शर्मा के इस्तीफे के बाद अब कौन बनेगा चीफ सेलेक्टर? ये नाम सबसे आगे…

India vs Australia 2nd Test Day 1: भारत के पूर्व तेज गेंदबाज चेतन शर्मा ने टीवी पर स्टिंग ऑपरेशन के बाद शुक्रवार 17 फरवरी को अखिल भारतीय चयन समिति के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया. शर्मा ने कुछ ऐसी बातें कही जो सार्वजनिक डोमेन में नहीं होनी चाहिए थीं और कुछ ऐसी बातें जो टीम इंडिया के मुख्य चयनकर्ता को किसी से भी नहीं कहनी चाहिए थी. अब क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) चयन पैनल के नए अध्यक्ष की तलाश में है. समाचार एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिव सुंदर दास, जो वर्तमान में पांच सदस्यीय पैनल के सदस्य हैं. वो समिति के अध्यक्ष पद की दौड़ में सबसे आगे हैं.

चेतन शर्मा के इस्तीफे के बाद अब चार ही सेलेक्टर बाकी रह गए हैं. इसमें शिव सुंदर दास, सुब्रतो बनर्जी, सलि​ल अंकोला और श्रीधरन सरथ हैं. दास, जिन्हें जनवरी में घोषित नई समिति में सदस्यों में से एक के रूप में नामित किया गया था वो अब एक नई जिम्मेदारी में दिख सकते हैं. दास ने ओडिशा के लिए 180 से अधिक प्रथम श्रेणी मैच खेला और 81 लिस्ट-ए मैच खेले. उन्होंने 23 टेस्ट और चार वनडे मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया. दास मौजूदा समय में सबसे अनुभवी हैं और अगर उन्हें वास्तव में उन्हें ये पद सौंपता पर किया जाता है, तो बीसीसीआई बाकी समिति में एक नए सदस्य की तलाश कर सकता है.

ये भी पढ़ें: Prithvi Shaw controversy: पृथ्वी शॉ से जुड़े मामले में आई बड़ी अपडेट, 20 फरवरी तक पुलिस हिरासत में रहेगी सपना गिल, दो और आरोपी गिरफ्तार

चेतन शर्मा ने दिया इस्तीफा, ये है पूरा मामला

टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर चेतन शर्मा ने हाल ही में सामने आए स्टिंग ऑपरेशन के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अपना इस्तीफा बीसीसीआई सचिव जय शाह को भेजा था, जिन्होंने इसे स्वीकार कर लिया है. दो दिनों पहले ही चेतन शर्मा का एक स्टिंग सामने आया था जिसके बाद भारतीय क्रिकेट में भूचाल आ गया था. चेतन शर्मा ने गांगुली-विराट विवाद, रोहित-कोहली के बीच मनमुटाव और खिलाड़ियों के फेक इंजेक्शंस पर सनसनीखेज दावे किए थे. साथ ही उन्होंने कई खिलाड़ियों को मौका देने का दावा भी किया था.

ये स्टिंग सामने आने के बाद माना जा रहा था कि बीसीबीआई चेतन शर्मा के खिलाफ कोई बड़ा कदम उठा सकती है. चेतन शर्मा दोबारा बीसीसीआई के चीफ सेलेक्टर बने थे. लेकिन 40 दिन बाद ही उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा. इसके पहले, टी-20 वर्ल्ड कप में बुरे प्रदर्शन के बाद बीसीसीआई ने पूरी कमेटी को ही हटा दिया था. ऑस्ट्रेलिया के साथ दूसरे टेस्ट मैच के शुरू होने के दो दिन पूर्व ही ये स्टिंग सामने आया था.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

6 hours ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

7 hours ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

7 hours ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

7 hours ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

8 hours ago

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

8 hours ago