Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

कौन हैं पल्लवी पटेल, जिन्होंने डिंपल और अखिलेश यादव को दिया करारा जवाब, मुलायम का भी लिया नाम

पल्लवी पटेल ने कहा, मैं सिर्फ यह चाहती थी कि पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक के लोग राज्यसभा जाएं. मैं यह नहीं चाहती थी कि मेरी मां या किसी करीबी को टिकट दिया जाए.

फोटो-सोशल मीडिया

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Pallavi Patel News: राज्यसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी (सपा) द्वारा घोषित किए गए उम्मीदवारों के नाम को लेकर नाराज चल रहीं पल्लवी पटेल ने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव और उनकी पत्नी पर भड़ास निकाली. पल्लवी पटेल, जो अपना दल (कमेरावादी) की नेता और यूपी के सिराथू से समाजवादी पार्टी की विधायक रही हैं..उनका कहना है कि सपा आलाकमान ने मेरे साथ न्याय नहीं किया.

पल्लवी पटेल ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ ही मैनपुरी से सांसद उनकी पत्नी डिंपल यादव का जिक्र करते हुए कहा, “मैंने समाजवादी पार्टी के चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ा और जीता. उस गठबंधन में सपा के चुनाव चिन्ह पर लड़ने वाले 200 से अधिक उम्मीदवार भी हार गए. पार्टी का चिह्न जीत या हार का पैमाना नहीं हो सकता.”

सपा PDA का पूरा सम्मान करती है- डिंपल

हाल ही में पल्लवी पटेल की नाराजगी को लेकर पूछे गए सवाल पर डिंपल यादव ने कहा था कि, वह सपा से विधायक हैं और हम चाहते थे कि उनकी माता जी भी सदन जाएं, लेकिन उन्होंने अपने सिंबल (अपना दल कमेरावादी) पर लड़ने का फैसला किया. इसी के साथ ही डिंपल ने ये भी कहा था कि, उनको विधायक हमने बनवाया. डिंपल ने कहा था कि, सपा PDA का पूरा सम्मान करती है. डिंपल ने यहां तक कहा कि पल्लवी मेरी बहन सरीखी हैं.

सपा में की जा रही है पीडीए की उपेक्षा- पल्लवी

हालांकि, पल्लवी को राज्यसभा न भेजे जाने का फैसला लिया गया तो पल्लवी खफा हो गईं. ​पल्लवी पटेल ने राज्यसभा चुनाव के लिए सपा द्वारा घोषित किए गए नामों पर नाराजगी जताई है और कहा है कि सपा में पीडीए की उपेक्षा की जा रही है. इसी के साथ ही उन्होंने राज्यसभा चुनाव में सपा के पक्ष में वोट न देने की भी बात की थी.

ये भी पढ़ें-Amethi News: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने पति के साथ हवन-पूजन कर किया गृहप्रवेश, जानें कितना बड़ा है भाजपा सांसद का आलीशान मकान

अखिलेश यादव को दिया ये जवाब

सपा विधायक पल्लवी पटेल ने इससे पहले सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर भी पलटवार किया था और कहा था कि, ‘मैं पटेल हूं, पल्लवी पटेल. धोखा, छल, छलावा हमारे खून में नहीं है’. दरअसल अखिलेश यादव ने बीते दिनों कहा था कि ‘पीडीए’ की लड़ाई को मजबूत करना गठबंधन के हर सहयोगी की जिम्मेदारी है, ये लोग खुद को धोखा न दें. इसी पर पल्लवी पटेल ने पलटवार किया है और कहा था कि, ‘अखिलेश यादव मेरे बड़े भाई जैसे हैं और मैं हमेशा उनकी छोटी बहन रही हूं, इसलिए मैं ऐसा नहीं करूंगी. मेरे ऐसे संस्कार हैं और मेरी उनके प्रति मर्यादा है, जिसका उल्लंघन मैं नहीं कर सकती.” इसी के साथ ही पल्लवी ने अखिलेश को लेकर कहा था कि, मैं विनम्रतापूर्वक यह जरूर कहना चाहूंगी कि धोखा व छलावा जैसे शब्दों से उन्हें भी बचना चाहिए.

‘ये लोग जाएं राज्यसभा’

इसी के साथ ही पल्लवी ने ये भी कहा था कि, मेरी आपत्ति सिर्फ इस बात पर है कि हमारा नारा पीडीए है तो वह हर जगह झलकना चाहिए. मैं सिर्फ यह चाहती थी कि पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक के लोग राज्यसभा जाएं. इसी के साथ ही पल्लवी ने कहा था कि, मैं यह नहीं चाहती थी कि मेरी मां या किसी करीबी को टिकट दिया जाए. इसी के साथ ही सपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव के बयान, जिसमें उन्होंने कहा था कि, वह वोट दें चाहें न दें, पर पल्लवी पटेल ने कहा, ‘उनके बारे में क्या कहें, जिनके बारे में खुद मुलायम सिंह यादव बहुत कुछ कह गए हैं. मेरा अब कुछ भी कहना उचित नहीं है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Latest