देश

Parliament Special Session Live Updates: महिला आरक्षण विधेयक लोकसभा में पारित, बना नारी शक्ति वंदन अधिनियम, पक्ष में आए 454 वोट, विरोध में सिर्फ दो

केंद्र की मोदी सरकार ने 20 सितंबर को लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक को पास करा लिया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस विधेयक को ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के नाम से लेकर आए. आज संसद के विशेष सत्र के तहत लोकसभा में यह विधेयक 454 सांसदों ने पास करवाया, यानी ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के पक्ष में 454 वोट पड़े, जबकि इसके विरोध में सिर्फ 2 वोट ही आए. कांग्रेस—सपा समेत अधिकतर विपक्षी दलों ने इसका समर्थन किया.

बता दें कि विधेयक को दोपहर के समय केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने लोकसभा में पेश किया. जिसको लेकर सरकार और विपक्ष के बीच जमकर नोकझोंक भी हुई. काफी देर तक चर्चा भी चली. नारी शक्ति वंदन बिल को लेकर कांग्रेस का कहना था कि ये विधेयक सोनिया गांधी की पुरानी सोच है, लेकिन बीजेपी लोगों को गुमराह कर रही है. दूसरी तरफ बीजेपी नारी शक्ति वंदन बिल को मोदी सरकार की बड़ी उपलब्धि बताते हुए सदन में जमी रही. ऐसे में आज (20 सितंबर) लोकसभा में चर्चा के दौरान आरोप—प्रत्यारोप का भी दौर चला. इस बिल को लेकर पहले भी कई बार इसे लागू करने में कानूनी अड़चनें आई थीं.

संसद के विशेष सत्र से जुड़ी पल-पल अपडेट के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ…

Shailendra Verma

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

5 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

5 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

5 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

6 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

7 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

7 hours ago