खेल

Asian Games 2023 में भारत की हार से शुरुआत, चीन ने पुरुष भारतीय फुटबॉल टीम को 5-1 से दी करारी शिकस्त

Asian Games 2023: चीन में एशियाई खेलों की ऑफिशियल `शुरुआत 23 सितंबर से होगी, लेकिन उससे पहले कुछ खेलों की कॉम्पिटिशन शुरू हो गए हैं. इसमें भारत की शुरुआत के साथ हुई है. मंगलवार को पुरुष भारतीय फुटबॉल टीम का सामना चीन से हुआ और इस मुकाबले में भारत को करारी शिकस्त झेलनी पड़ी. चीन ने भारत को 5-1 से हरा दिया, लेकिन इस मैच में कुछ ऐसा हुआ जिससे 9 साल का सूखा खत्म हो गया है. एशियन गेम्स में 9 सालों से किसी भारतीय फुटबॉलर ने गोल नहीं किया था, भारत की तऱफ से राहुल केपी ने गोल कर उसे सुखे को खत्म कर दिया.

बता दें कि भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम का सामना ग्रुप ए में चीन के साथ मुकाबले में हार मिली है, अब उसे अगले राउंड में पहुंचने के लिए अब बांग्लादेश और म्यांमार के खिलाफ जीत हासिल करनी होगी.

केपी ने दिया शानदार जवाब

मैच के पहले हाफ तक चीन और भारत का स्कोर 1-1 की बराबरी पर था, लेकिन उसके बाद से चीन ने भारतीय टीम को मौका तक नहीं. सुनील छेत्री की टीम चीन के सामने कुछ खास नहीं कर पा रही थी. मैच की शुरुआत से ही चीन भारत पर आक्रमण खेल दिखा रहा था. मैच के 17वें मिनट में चीन ने अपना पहला गोल दाग दिया. चीन के लिए टियानी ने खाता खोला. वहीं इसके बाद भारत की तरफ से केपी ने शानदार जवाब दिया और एक्ट्रा टाइम में टीम इंडिया के लिए पहला गोल करके दोनों टीमों को 1-1 की बराबरी पर खड़ा कर दिया.

यह भी पढ़ें-  India Squad: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, रोहित-विराट को आराम, 605 दिनों के बाद इस स्टार खिलाड़ी की वापसी

दूसरे हाफ में किए धंआधार गोल

दूसरे हाफ की शुरुआत ही चीन ने धुंआधार गोल बरसाने शुरू कर दिए. चीन ने 51वें मिनट में दूसरा गोल किया. चीन के लिए दूसरा गोल दाई वेजुन ने किया. मैच में पीछे होने के बाद भी सुनील छेत्री वाली टीम इंडिया चीन को नहीं रोक सकी. 72वें मिनट पर चीन के लिए ताओ कियांगलॉन्ग ने तीसरा गोल किया और टीम को 3-1 से बढ़त दिलाई. फिर महज़ तीन मिनट बाद मुकाबले के 75वें मिनट पर ताओ कियांगलॉन्ग ने अपना दूसरा और चीन के लिए चौथा गोल दागा.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के उम्मीदवारों का दम, जानें कौन जीता और कौन हारा?

US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…

1 hour ago

दिल्ली SIR विवाद: सुप्रीम कोर्ट इस तारीख को करेगा सुनवाई, 33 लाख नोटिस और 47 लाख नाम काटने के आरोपों पर EC से तीखे सवाल

दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…

1 hour ago

‘देश को पीएम मोदी पर भरोसा, राहुल को नकारा’, गोरखपुर में बीजेपी अध्यक्ष का कांग्रेस पर बड़ा हमला

गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…

2 hours ago

अब भारत में ही होगा लिथियम-निकेल का प्रोसेसिंग, मोदी कैबिनेट ने दी 2814 करोड़ की योजना को मंजूरी

केंद्र सरकार ने 2,814 करोड़ रुपये की 'महत्वपूर्ण खनिज प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के लिए…

3 hours ago