Bharat Express DD Free Dish

Partition Horror Memorial Day: 78 साल पहले बंटा था भारत, आज भी जिंदा है उस दर्द की याद, PM Modi और अमित शाह ने दी श्रद्धांजलि

Partition Horror Memorial Day: 1947 में देश के बंटवारे के दौरान जान गंवाने वाले लोगों को PM Modi ने श्रद्धांजलि अर्पित की.

Maharaja Bir Bikram

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी.

Partition Horror Memorial Day: हर साल 14 अगस्त को भारत ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ मनाता है ताकि 1947 में देश के बंटवारे के दौरान जान गंवाने वाले और विस्थापित हुए लोगों को श्रद्धांजलि दी जा सके. आज से 78 साल पहले भारत और पाकिस्तान अलग हुए थे लेकिन उस बंटवारे की पीड़ा आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है.

PM Modi का एक्स पोस्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने इस मौके पर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा,

“यह दिन उन लोगों के साहस को सलाम करने का है. जिन्होंने भारी दुख और नुकसान झेलने के बाद भी अपनी जिंदगी को दोबारा शुरू किया. उन्होंने कहा कि यह दिन हमें देश को एकजुट रखने की जिम्मेदारी भी याद दिलाता है.”

गृह मंत्री का कांग्रेस पर निशाना

गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने भी इस दिन को याद करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने कहा,

“देश को टुकड़ों में बांटकर मां भारती के स्वाभिमान को चोट पहुंचाई गई. विभाजन के कारण करोड़ों लोगों को हिंसा, शोषण और विस्थापन का सामना करना पड़ा. उन्होंने सभी पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी और कहा कि देश इस दर्द को कभी नहीं भूल सकता.”

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी श्रद्धांजलि

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने भी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा,

“विभाजन के बाद नफरत और हिंसा के भयावह नतीजों से लाखों लोगों को जान-माल का नुकसान उठाना पड़ा. उन्होंने कहा कि आज भी हर भारतीय के दिल में उन पीड़ित परिवारों के लिए संवेदना है और हम सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.”

इसे भी पढ़ें-Delhi-NCR Weather: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया ‘रेड अलर्ट’, कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

लाखों लोगों को बनना पड़ा का शरणार्थी

भारत को 15 अगस्त 1947 को आजादी मिली थी लेकिन आजादी के साथ ही देश का विभाजन भी हुआ. यह इतिहास का एक ऐसा अध्याय है जिसने करीब 2 करोड़ लोगों को प्रभावित किया. लाखों परिवारों को अपने घर छोड़ने पड़े और शरणार्थी बनकर नई जिंदगी की शुरुआत करनी पड़ी.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read