Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

चर्च में अकेले बुलाकर करता था ये काम, पादरी बजिंदर सिंह पर युवती ने लगाया आरोप

पंजाब के कपूरथला में पादरी बजिंदर सिंह पर यौन शोषण का आरोप लगा है. एक महिला ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है. पुलिस ने पादरी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

Sexual harassment case against Bajinder Singh

पंजाब के कपूरथला में पादरी बजिंदर सिंह पर यौन शोषण का आरोप लगा है. एक महिला ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है. पुलिस ने पादरी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

पीड़िता का आरोप है कि पादरी ने कई सालों तक उसका यौन शोषण किया. जब वह 17 साल की थी, तब से पादरी उसे परेशान कर रहे थे. पादरी ने उसे शादी का झांसा दिया और गलत तरीके से छुआ. उसने पीड़िता को धमकी भी दी.

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि पादरी उसे डराता था. उसने कहा कि अगर उसने शादी नहीं की, तो वह उसके परिवार को मार देगा. इससे वह बहुत डर गई थी.

कौन हैं पादरी बजिंदर सिंह?

पादरी बजिंदर सिंह जालंधर में एक चर्च चलाते हैं. उन पर पहले भी कई गंभीर आरोप लग चुके हैं. साल 2018 में उन पर रेप का केस दर्ज हुआ था. वह ‘मरे हुए लोगों को जिंदा करने’ और ‘कैंसर का इलाज’ करने का दावा करते हैं.

साल 2018 में पादरी बजिंदर सिंह पर रेप का केस दर्ज हुआ था. तब वह लंदन भागने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया था.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital