होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
ठंडी हवाएं बढ़ाएंगी ठंड (फोटो ट्विटर)
देश के उत्तरी राज्यों में ठंड का प्रकोप शुरू हो चुका है. साथ ही पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी और मैदानी इलाकों में ठंडी हवाओं ने सर्दी बढ़ा दी है. वहीं राजधानी दिल्ली में गलन वाली ठंड शुरू हो गई है. मौसम विभाग की मानें तो 15 दिसंबर की सुबह दिल्ली में तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. वहीं दक्षिणी राज्यों में बारिश होने से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग की मानें तो हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, त्रिपुरा और यूपी के कई इलाकों में 16 दिसंबर यानी आज घना कोहरा देखने को मिल सकता है.
मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले दिनों में पूरे देश के तापमान में गिरावट देखने को मिल सकता है. इस दौरान न्यूनतम तापमान 6 या 7 डिग्री के रहने की संभावना जताई गई है. इसके साथ ही हल्का कोहरा का प्रभाव देखने को मिलने वाला है. बात करें राजस्थान की तो यहां के कुछ हिस्सों में दिल्ली से अधिक न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया. इनमें चुरू में तापमान 7.4 डिग्री दर्ज किया गया, जोधपुर में भी न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री के आसपास रिकॉर्ड किया गया है.
देश के पहाड़ी राज्यों जैसे की उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी जारी है. वहीं हिमाचल के कुल्लू, किन्नौर और लाहौल व स्पीति जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों और पर्वत श्रृंखलाओं में बीते 24 घंटों में हल्की बर्फबारी देखने को मिल रही है. मौसम विभाग ने बताया कि 16 दिसंबर से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ, हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने वाला है. विभाग ने 19 दिसंबर तक क्षेत्र में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है.
मौसम विभाग की मानें तो पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान 5-10 सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. इसके साथ ही देश के दक्षिणी राज्यों में मौसम विभाग ने 16, 17 दिसंबर को भारी बारिश का अलर्ट जरी किया है. इसके साथ ही 17 दिसंबर को केरल में भी बारिश बारिश की संभावना है. वहीं 16 और 17 दिसंबर को वर्षा गतिविधि में वृद्धि होने की संभावना है.
मौसम के बदलते मिजाज के बीच IMD के पूर्वानुमान में कई राज्यों में भारी बारिश,…
Crude Oil Price: अमेरिकी मिडटर्म चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी को झटका लगने और ईरान युद्ध…
आज 5 नवंबर 2026 को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की रमा एकादशी मनाई जा…
5 नवंबर 2026 को रमा एकादशी पर मालव्य, बुधादित्य और लक्ष्मीनारायण योग का संयोग बन…
Aaj Ka Rashifal Makar Rashi: मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर में…
Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi: कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…