लाइफस्टाइल

फैमिली हिस्ट्री में है हार्ट की बीमारी! ऐसे रखें दिल की सेहत का ख्याल

Heart Health: हृदय से जुड़ी बीमारियां तेजी से बढ़ रहीं हैं. लेकिन अब युवा भी इस बीमारी की चपेट में आ रहे हैं. यदि आपके फैमिली में भी किसी को हार्ट की बीमारी होती है तो आपको अपनी आगे की जिंदगी बहुत सावधानी से गुजारने की जरूरत है. ऐसे लोगों को दूसरे लोगों की तुलना में दिल की बीमारी का खतरा ज्यादा होता है. आजकल की खराब लाइफस्टाइल और खान-पान की वजह से भी लोगों को हार्ट की जुड़ी समस्याएं ज्यादा होने लगी हैं. जिसके चलते लोगों में हार्ट अटैक, हार्ट स्ट्रोक और हार्ट फेलियर का खतरा बढ़ने लगा है.

इसके अलावा जिन लोगों के परिवार में 55 साल की उम्र से पहले किसी को हार्ट की समस्या जैसे अटैक, स्ट्रोक या हार्ट फेलियर हुआ है तो उसके परिवार को हार्ट से जुड़ी बीमारी होने का खतरा ज्यादा बढ़ जाता है. Coronary Artery Disease एक जेनेटिक बीमारी है. ऐसे में आपको अपना बहुत ध्यान रखने की जरूरत है. लाइफस्टाइल में बदलाव करके आप इस खतरे को काफी हद तक कम कर सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे.

इस तरह रखें अपने दिल का ख्याल

तंबाकू से दूरी

अगर आपकी फैमिली में किसी को हिस्ट्री में हार्ट अटैक, स्ट्रोक या हार्ट फेलियर की बीमारी रही है तो उनके परिवार में हार्ट अटैक, हार्ट स्ट्रोक या हार्ट फेलियर की समस्या का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में आपको अपनी सेहत का ख्याल रखते हुए तंबाकू से दूरी बना लेनी चाहिए.

शराब न पीएं

अल्कोहल आपके ह्रदय स्वास्थ्य के लिए बहुत ज्यादा नुकसानदायक है. ज्यादा शराब पीने से दिल का दौरा और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में आपको अपने स्वास्थ का ख्याल रखते हुए हार्ट डिजीज की फैमिली हिस्ट्री होने पर एल्कोहल से दूर रहे. आपको शराब नहीं पीनी चाहिए. शराब पीने से दिल से जुड़ी बीमारी होने का खतरा रहता है.

ये भी पढ़ें:Biotin Rich Foods: स्किन और बालों के लिए बायोटिन फूड्स हैं सबसे बेस्ट, डाइट में शामिल करें ये चीजें

ब्लड शुगर को कंट्रोल करें

अगर आप अपने खराब लाइफस्टाइल को हेल्दी रखना चाहते है तो आप अपने ब्लड में शुगर लेवल को कंट्रोल में रखें. इतना ही नहीं डायबिटीज को अपने पास भटकने न दे. ऐसे में आपको अपने ब्लड शुगर को कंट्रोल रखना चाहिए. अगर फैमिली हिस्ट्री में हार्ट डिजीज से पीड़ित लोग रहे हैं तो खासतौर से आपको ध्यान रखने की जरूरत है.

व्यायाम करें

फिट रहने के लिए आपको रोज सुबह व्यायाम और योग करना चाहिए. योग और एक्सरसाइज करने से आप दिल की बीमारी से छुटकारा पा सकते हैं. शरीर को स्वस्थ रखने के लिए रोजाना कम से कम 30 मिनट तक योग करना चाहिए.

वजन कंट्रोल रखें

खराब लाइफस्टाइल की वजह से लोगों में वजन बढ़ने की समस्या होने लगी है जिसकी वजह है हार्ट, डायबिटीज और कई तरह की दूसरी बीमारी होने का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में अगर आपके परिवार में किसी को हार्ट डिजीज का खतरा है तो आपको अपने वजन को हमेशा कंट्रोल में रखने की जरूरत है.

-भारत एक्सप्रेस

Akansha

Recent Posts

बिहार के शाही घराने में गूंजी किलकारी! हथुआ राज को मिला 107वां उत्तराधिकारी, पैलेस में ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न

Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…

1 minute ago

दिवाली तक दिल्ली में धरना-प्रदर्शनों पर लगे रोक, अमित शाह को इस संगठन ने पत्र लिखकर की मांग

दिवाली तक दिल्ली में बड़े धरना-प्रदर्शनों और मार्च पर रोक लगाने की मांग उठी है.…

5 minutes ago

Pakistan School Tragedy: पाकिस्तान में मौत बनकर गिरी स्कूल की छत, 20 मासूमों समेत 21 की दर्दनाक मौत!

RRB NTPC Recruitment 2026 Apply Online: RRB NTPC भर्ती 2026 में 12वीं पास युवाओं के…

17 minutes ago

स्पैम और फर्जी कॉल्स का खेल खत्म! 1 नवंबर से मोबाइल पर आएगा बड़ा बदलाव, जानें पूरी खबर

Mobile Rules: अनजान और फर्जी कॉल्स से परेशान मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी राहत की…

18 minutes ago

‘आपसे कुछ नहीं हो रहा है तो इस्तीफा दे दीजिए’, राघोपुर में तेजस्वी यादव पर लोगों का फुटा गुस्सा

Bihar News: राघोपुर नाव हादसे के बाद पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे तेजस्वी यादव का…

34 minutes ago

क्या महुआ मोइत्रा को मिलेगा न्याय? सर्किट हाउस विवाद और विकास कार्यों में बाधा के मामले पर SC में सुनवाई आज

Supreme Court: टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 16…

37 minutes ago