Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Weather Update Today: दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में लुढ़का पारा, ठंड से बढ़ी ठिठुरन, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

IMD Weather Update: दिल्ली के अलावा पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान, उत्तर प्रदेश में भी कंपकंपाती वाली ठंड महसूस हो रही है. यहां न्यूनतम तापमान 5 से 10 डिग्री सेल्सियस की रेंज में है.

weather update

ठंडी हवाएं बढ़ाएंगी ठंड (फोटो ट्विटर)

देश के उत्तरी राज्यों में ठंड का प्रकोप शुरू हो चुका है. साथ ही पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी और मैदानी इलाकों में ठंडी हवाओं ने सर्दी बढ़ा दी है. वहीं राजधानी दिल्ली में गलन वाली ठंड शुरू हो गई है. मौसम विभाग की मानें तो 15 दिसंबर की सुबह दिल्ली में तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. वहीं दक्षिणी राज्यों में बारिश होने से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग की मानें तो हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, त्रिपुरा और यूपी के कई इलाकों में  16 दिसंबर यानी आज घना कोहरा देखने को मिल सकता है.

मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले दिनों में पूरे देश के तापमान में गिरावट देखने को मिल सकता है. इस दौरान  न्यूनतम तापमान 6 या 7 डिग्री के रहने की संभावना जताई गई है. इसके साथ ही हल्का कोहरा का प्रभाव देखने को मिलने वाला है. बात करें राजस्थान की तो यहां के कुछ हिस्सों में दिल्ली से अधिक न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया. इनमें चुरू में तापमान 7.4 डिग्री दर्ज किया गया, जोधपुर में भी न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री के आसपास रिकॉर्ड किया गया है.

पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी 

देश के पहाड़ी राज्यों जैसे की उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी जारी है. वहीं हिमाचल के कुल्लू, किन्नौर और लाहौल व स्पीति जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों और पर्वत श्रृंखलाओं में बीते 24 घंटों में हल्की बर्फबारी देखने को मिल रही है. मौसम विभाग ने बताया कि 16 दिसंबर से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ, हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने वाला है. विभाग ने 19 दिसंबर तक क्षेत्र में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है.

ये भी पढ़ें- ‘2 साल से गायब था…पहले बच्चों को पढ़ाता था’, संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले मास्टरमाइंड ललित झा के बारे में क्या बोले पड़ोसी

देश के दक्षिणी राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग की मानें तो पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान 5-10 सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. इसके साथ ही देश के दक्षिणी राज्यों में मौसम विभाग ने 16, 17 दिसंबर को भारी बारिश का अलर्ट जरी किया है. इसके साथ ही 17 दिसंबर को केरल में भी बारिश बारिश की संभावना है. वहीं 16 और 17 दिसंबर को वर्षा गतिविधि में वृद्धि होने की संभावना है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital