Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

यूपी के पीलीभीत में मणिपुर जैसी वारदात, घर में घुसकर महिला को अर्धनग्न कर पीटा, शिकायत लेकर थाने पहुंची तो भगाया

Pilibhit: मणिपुर में 4 मई को दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाया गया था, उसी दिन उनमें से एक के भाई और पिता को भीड़ ने मार डाला था.

pilibhit

महिला को निर्वस्त्र कर पीटा

Pilibhit: अभी मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने की घटना पर देश में मचा बवाल थमा नहीं है कि अब पीलीभीत में भी एक महिला के साथ इसी तरह की दरिंदगी सामने आई है. आरोप है कि जमीन विवाद में घर में घुसकर महिला की अर्धनग्न कर पिटाई की गई है. आरोपियों की दरिंदगी यहीं नहीं रुकी. उन्होंने महिला के कपड़े फाड़ दिए और उसके पति को भी पीटा. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

जानकारी के मुताबिक पीलीभीत के न्यूरिया थाना क्षेत्र के गांव जटपुरा की रहने वाली चांदनी देवी का होरालाल लालता प्रसाद से जमीन का विवाद रहा है. इसको लेकर दो साल पहले एक मुकदमा भी दर्ज हुआ था. इस मामले में आरोपियों को जेल जाना पड़ा था. वे चांदनी देवी पर सुलह करने का दबाव बना रहे थे लेकिन पीड़िता ने ये बात नहीं मानी और कोर्ट में जाकर आरोपियों के खिलाफ बयान दर्ज करा दिया.

इस पर आरोपी भड़क गए और 31 जुलाई की रात होरालाल, लालता प्रसाद, सुंदरलाल व कुवरसेन पीड़िता के घर पहुंच गए और उसे लाठी-डंडों से पीटा. आरोप है कि उन्होंने पीड़िता के कपड़े फाड़ दिए और पति को भी पीटा.आरोपियों ने दरिंदगी की हदें पार करते हुए महिला को अर्धनग्न कर पीटा.अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस हैवानियत की शिकायत लेकर जब महिला न्यूरिया थाने पर पहुंची तो वहां किसी ने उसकी फरियाद नहीं सुनी और उसे भगा दिया. इसके बाद महिला ने इस दरिंदगी की शिकायत पीलीभीत के एसपी से की. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने सीओ सदर को जांच के आदेश दिए हैं.

ये भी पढ़ें: Nuh Violence: VHP के प्रदर्शन पर SC का रोक लगाने से इनकार, कहा- सरकार सुनिश्चित करे ना हिंसा हो, ना हेट स्पीच

मणिपुर में दो महिलाओं के साथ हैवानियत का वीडियो हुआ था वायरल

मणिपुर में 4 मई को दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाया गया था, उसी दिन उनमें से एक के भाई और पिता को भीड़ ने मार डाला था. भीड़ द्वारा महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने का वीडियो सामने आने के बाद पूरे देश में गुस्सा फूट पड़ा था. इसको लेकर देश में अभी सियासत गरमाई हुई है. विपक्षी दल इस मामले पर पीएम मोदी से सदन में आकर जवाब देने की मांग कर रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital