देश

जोशीमठ में फटी पाइपलाइन, लोगों में फैली दहशत, मची अफरा-तफरी

Joshimath: उत्तराखंड के भूधंसाव ग्रस्त जोशीमठ में रविवार को पानी की एक पाइपलाइन (Pipeline) फटने से निवासियों के बीच दहशत फैल गयी. लोगों को लगा कि फिर से बड़ी आपदा आ गई है. पाइपलाइन फटने की घटना पर एक अधिकारी ने बताया कि लोग चिंतित हो गए क्योंकि उन्हें शुरुआत में लगा कि एक भूमिगत जल प्रणाली फट गयी जैसे कि जेपी कॉलोनी इलाके में हादसा हुआ था, यहां दो-तीन जनवरी के बाद से लगातार पानी बह रहा है.

जल संस्थान के कार्यकारी इंजीनियर राजेश निर्वाल ने कहा कि अधिकारियों द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किए जाने के बाद यह पाया गया कि इलाके में जल आपूर्ति करने वाली पाइपलाइन फट गयी. उन्होंने बताया कि दोपहर एक बजे तक पानी का रिसाव पूरी तरह रोक दिया गया.

नृसिंह मंदिर पैदल मार्ग पर अचानक फूटा जलस्रोत

इससे पहले जोशीमठ नगर में भी रविवार को मुख्य बाजार से नृसिंह मंदिर जाने वाले पैदल मार्ग पर अचानक पानी का रिसाव होने लगा जिससे लोगों में अफरा-तफरी मच गयी थी. सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम ने मौके का निरीक्षण किया. बाद में लोक निर्माण विभाग कार्यालय के पास स्थित पानी के दो टैंकों की आपूर्ति बंद कर दी गई जिससे पानी का रिसाव भी बंद हो गया. इससे लोगों ने राहत की सांस ली.

यह भी पढ़ें-   Petrol-Diesel Price: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव में नरमी, इन शहरों में बदले पेट्रोल-डीजल की दाम, जाने ताजा रेट

दहशत में आ गए थे लोग

स्थानीय लोगों ने बताया कि अचानक फूटी जलधारा से लोग दहशत में आ गए थे. रिसाव वाली जगह पर पानी साफ था लेकिन निचले क्षेत्रों में पानी के साथ मिट्टी बहने से इसका रंग मटमैला हो गया था जिससे लोगों में जमीन धंसने का डर सताने लगा था. जल संस्थान कार्यकारी इंजीनियर राजेश निर्वाल ने बताया कि लोक निर्माण विभाग कार्यालय के समीप स्थित दो टैंकों में दो इंच की भूमिगत पाइप लाइन से पानी की आपूर्ति हो रही है. पाइप लाइन में लीकेज होने के कारण भारी मात्रा में पानी का रिसाव शुरु हो गया था.

– भारत एक्सप्रेस (भाषा इनपुट के साथ)

Rahul Singh

Recent Posts

दिल्ली का ‘मिनी बंगाल’ हुआ मां दुर्गा की भक्ति में लीन, देखें 50वें वर्ष के भव्य दूर्गा पूजा के आयोजन की खूबसूरत तस्वीरें

दिल्ली के 'मिनी बंगाल' चितरंजन पार्क में दुर्गा पूजा का 50वां वर्ष धूमधाम से मनाया…

13 minutes ago

PK की एंट्री और अनंत सिंह की बगावत… बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले तेज हुई हलचल

बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी…

27 minutes ago

Cupid के टर्नअराउंड से PC Jeweller तक: आदित्य कुमार के ₹73 करोड़ के इन्वेस्टमेंट से ज्वैलरों की बदलेगी किस्मत?

ADITYA HALWASIYA INVESTS IN PC JEWELLER: हेल्थकेयर और एफएमसीजी क्षेत्र की कंपनी क्यूपिड लिमिटेड (Cupid…

32 minutes ago

PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज कराने की अनुमति दे…

33 minutes ago

‘कुर्सी हथियाने की हो रही है नापाक साजिश’, सीएम योगी ने खोली दी पोल; बोले- नहीं मिलेगी सफलता

CM Yogi Statement On Bangladesh Model: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष और…

44 minutes ago