Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

PM Modi की 25 साल की यात्रा प्रेरणादायी, बॉलीवुड फिल्मी सितारों ने दी बधाई

पीएम मोदी के राजनीतिक करियर के 25वें वर्ष पर बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने खुशी जाहिर की. राजपाल यादव, राजीव ठाकुर और मानव विज ने भी उन्हें स्पेशल बधाई दी है

PM Modi के राजनीतिक करियर के 25वें वर्ष पर फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने खुशी जाहिर की. राजपाल यादव, राजीव ठाकुर और मानव विज ने भी उन्हें स्पेशल बधाई दी है. तीनों अभिनेता मुंबई में चल रहे फिक्की फ्रेम्स 2025 में शामिल हुए थे, यहीं पर उन्होंने पीएम मोदी के लिए बधाई संदेश शेयर किए.

‘PM Modi की यात्रा प्रेरणादायी’

राजपाल यादव कहा कि यह बहुत बड़ी यात्रा है लेकिन उनकी यह यात्रा बहुत ही प्रेरणादायी है. 25 सालों से जनता के द्वारा चुना जाना बहुत बड़ी उपलब्धि है, मैं इसे बहुत ही इंस्पायरिंग यात्रा मानता हूं. वे मुख्यमंत्री के बाद प्रधानमंत्री चुने गए. उसके लिए जितनी तालियां बजाई जाए कम हैं. हम लोग सारे संसार को एक परिवार मानकर जीने वाले हैं. पीएम मोदी के लिए मैं कहना चाहूंगा कि उन्होंने हर कहीं वसुधैव कुटुंबकम का संदेश दिया. जब विश्व के सर्वश्रेष्ठ नेताओं में पीएम मोदी का नाम आता है तो हमें बहुत गर्व होता है. उन्होंने पूरी दुनिया में भारत का डंका बजाया है. इसके लिए बधाई के पात्र हैं.

इसे भी पढ़ें- Weather Update: दिल्ली-NCR में बारिश के बाद मौसम हुआ ठंडा, दिवाली तक ठिठुरन बढ़ने की संभावना

राजीव ठाकुर ने क्या कहा?

राजीव ठाकुर ने कहा,

“मैं ज्यादा कुछ तो नहीं कह पाऊंगा, क्योंकि मेरी पॉलिटिकल समझ बहुत कम है. लेकिन मुंबई में जो विकास हुआ है उसको देखते हुए मुझे लगता है उन्होंने बहुत अच्छा काम किया है.”

मानव विज ने भी दी बधाई

मानव विज ने कहा,

“वो हमारे पीएम हैं, हम दिल से उनका सम्मान करते हैं. हम उन्हें मुबारकबाद देना चाहते हैं. हम कौन होते हैं कि उन्हें ये कहें कि उनकी जर्नी हमसे बेहतर नहीं? उनकी ये जर्नी बहुत लंबी रही है. मैं भी देशभक्त हूं, मुझे अपने देश से बहुत प्यार है. मेरे देश के लिए जो कुछ भी करेगा, वो मेरे लिए भगवान हैं. मैं उनको अपनी तरफ से बधाई देना चाहूंगा.”

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital