PM Modi 75th Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज जन्मदिन है और उनके राजनीतिक सफर की एक दिलचस्प कहानी यह है कि अमेरिका से उनका रिश्ता प्रधानमंत्री बनने के बाद नहीं बल्कि दो दशक पहले ही शुरू हो चुका था. ज्यादातर लोग मानते हैं कि उनका पहला बड़ा अमेरिकी दौरा 2014 में हुआ था जब उन्होंने वॉशिंगटन में तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा से मुलाकात की थी और न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन में भारतीय समुदाय को संबोधित किया था. लेकिन सच्चाई इससे कहीं पहले की है.
1994 से जुड़ा है रिश्ता
दरअसल, नरेंद्र मोदी पहली बार 1994 में अमेरिका गए थे. उस समय वह बीजेपी के संगठन में काम कर रहे थे. उन्हें अमेरिकी विदेश विभाग और American Council of Young Political Leaders (ACYPL) की ओर से अमेरिका आमंत्रित किया गया था. यह संस्था हर साल अलग-अलग देशों के युवा नेताओं को बुलाती है ताकि उनकी सोच, राजनीतिक दृष्टिकोण और नेतृत्व क्षमता को समझा जा सके.
दौरे पर पीएम मोदी ने क्या बात की थी?
इस दौरे में मोदी ने भारतीय राजनीति, विदेश नीति और भारत की दिशा पर खुलकर बात की थी. उन्होंने कई भाषण दिए और वहां के पॉलिसी मेकर्स, बिजनेसमेन और ब्यूरोक्रेट्स से मुलाकात की. इस यात्रा की कुछ तस्वीरें बाद में सामने आईं जिन्हें तत्कालीन केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी ने शेयर किया था. उन्होंने बताया था कि मोदी जी को 1994 में ACYPL के निमंत्रण पर अमेरिका बुलाया गया था.

199 में फिर से अमेरिका दौरा
इसके बाद 1999 में मोदी एक बार फिर अमेरिका गए थे. कुछ रिपोर्ट्स की माने तो इस बार उन्होंने मीडिया ट्रेनिंग ली थी. हालांकि इस यात्रा की जानकारी ज्यादा सार्वजनिक नहीं है. फिर 2001 में गुजरात की राजनीति में बड़ा बदलाव आया और मोदी को मुख्यमंत्री बनाया गया. यहीं से उनका कद राष्ट्रीय नेता के रूप में बढ़ने लगा और फिर 2014 में उन्होंने प्रधानमंत्री पद संभाला.
इसे भी पढ़ें-PM Modi 75th birthday:बोधगया में पीएम मोदी के जन्मदिन पर मांझी करेंगे नेशनल एससी-एसटी हब महासम्मेलन
पीएम मोदी के जन्मदिन पर उनके अमेरिकी सफर को याद करना इसलिए भी खास है क्योंकि यह दिखाता है कि उनकी ग्लोबल जर्नी बहुत पहले ही शुरू हो चुकी थी. एक यंग लीडर के तौर पर शुरू हुआ यह सफर आज उन्हें दुनिया के सबसे प्रभावशाली नेताओं में शामिल करता है.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

