Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

PM Modi Birthday: सूरत में PM मोदी के 75वें जन्मदिन पर दिव्यांगों को वितरित की गईं 75 व्हीलचेयर

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर सूरत में 75 दिव्यांगों को व्हीलचेयर वितरित की गईं. लाभार्थियों ने पीएम मोदी की दीर्घायु की कामना की और जनसेवा को राष्ट्रसेवा बताने वाले केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल ने कहा कि मोदी का जन्मदिन सेवा कार्यों के माध्यम से अनोखे ढंग से मनाया जा रहा है.

PM Modi Birthday

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर गुजरात के सूरत में 75 दिव्यांगों को व्हीलचेयर वितरित की गईं. व्हीलचेयर प्राप्त कर दिव्यांगों के चेहरों पर खुशी स्पष्ट थी. सभी ने एक स्वर में पीएम मोदी की दीर्घायु की कामना की. लाभार्थियों ने बताया कि व्हीलचेयर मिलने से उनकी कई परेशानियां दूर होंगी. उन्होंने कहा कि लंबे समय से व्हीलचेयर की आवश्यकता थी, जो आज इस विशेष अवसर पर पूरी हुई.

75 दिव्यांगों को वितरित हुई व्हीलचेयर

लाभार्थी मोहिद्दीन शेख यूसुफ ने कहा, ‘व्हीलचेयर मिलने से मुझे बहुत राहत मिली है. मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं और कामना करता हूं कि वे देशहित में कार्य करते रहें.’

लाभार्थी अफसाना ने कहा, ‘मैं व्हीलचेयर के लिए पीएम मोदी की बहुत आभारी हूं. इसकी मुझे बहुत आवश्यकता थी.’

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर सभी उनकी दीर्घायु की कामना कर रहे हैं. गुजरात वासियों को गर्व है कि उनका जन्म गुजरात में हुआ. उनके प्रेरक नेतृत्व ने भारत की वैश्विक छवि को सशक्त किया और देश को आर्थिक रूप से मजबूत बनाया.”

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के जन्मदिन के मौके पर दिव्यांगजनों को साइकिल वितरित करते हुए मुझे अत्यंत संतोष की अनुभूति हुई. जनसेवा के माध्यम से राष्ट्र सेवा ही पीएम मोदी का संकल्प है और उनके जन्मदिन के अवसर पर किए जा रहे सेवा कार्य परम आनंद की अनुभूति करा रहे हैं.

स्वच्छता ही सेवा अभियान का शुभारंभ

सीआर पाटिल ने कहा कि आज देशभर में प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन विभिन्न सेवा कार्यों के माध्यम से मनाया जाएगा. अगर दुनिया भर में किसी नेता का जन्मदिन विभिन्न सेवा कार्यों के माध्यम से मनाया जाता है, तो वह केवल पीएम मोदी का ही है. मैं सभी कार्यकर्ताओं और नागरिकों से अपील करता हूं कि वे सेवा पखवाड़े की विभिन्न गतिविधियों में बड़ी संख्या में शामिल हों, क्योंकि जनसेवा ही हमारे प्रधानमंत्री का संकल्प है.

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने स्वच्छता को केवल अभियान ही नहीं, बल्कि राष्ट्र जीवन का संस्कार बना दिया है. उनके जन्मदिवस के पावन अवसर पर देशभर में स्वच्छता ही सेवा का शुभारंभ इसी संकल्प का प्रतीक है. सूरत महानगर स्थित इच्छानाथ मंदिर प्रांगण में स्वच्छता अभियान में सहभागी बनकर मुझे गहन संतोष एवं कृतज्ञता का अनुभव हुआ.

ये भी पढ़ें: PM Atal Pension Yojana: मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए आर्थिक सहारा, हर माह हजार रुपये जमा करके भी मिलेगा फायदा

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital