Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक दिवस पर पीएम मोदी ने देश को किया संबोधित, बोले- गुलामी की मानसिकता से दिलाई मुक्ति

छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक के आज 350 साल पूरे हो गए. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित किया.

नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री

छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक के आज 350 साल पूरे हो गए. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित किया. पीएम मोदी ने देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिवाजी महाराज ने गुलामी की मानसिकता को खत्म कर लोगों को आजादी का सुखद अहसास दिलाया. इसके अलावा वीर शिवाजी महाराज ने हमेशा भारत की एकता और अखंडता को सबसे ऊपर रखा. शिवाजी महाराज के विचारों का ही प्रतिबिंब है आज का हमारा एक भारत-श्रेष्ठ भारत.

पीएम मोदी ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक दिवस एक नई चेतना और ऊर्जा लेकर आया है. शिवाजी महाराज का राजतिलक उस कालखंड का एक अद्भुत और विशिष्ट अध्याय है. उनकी शासन व्यवस्था के मूल तत्वों में राष्ट्र कल्याण और लोक कल्याण ऐसे वीर शिरोमणि शिवाजी महाराज को नमन करता हूं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्रपति शिवाजी महाराज के राजतिलक के 350 साल पूरे होने पर देशवासियों को संबोधित किया. पीएम मोदी ने कहा छत्रपति शिवाजी महाराज ने गुलामी की मानसिकता खत्म की. शिवाजी महाराज ने हमेशा भारत की एकता और अखंडता को सर्वोपरि रखा.

यह भी पढ़ें- अखंड भारत का नक्शा देखकर बौखलाया पाकिस्तान, बोला- विस्तारवादी विचारधारा को बढ़ावा ना दे हिंदुस्तान

उन्होंने आगे कहा कि छत्रपति शिवाजी ने सैकड़ों वर्षों की गुलामी से देशवासियों के छीने गए आत्मविश्वास जगाने का काम किया. लेकिन ये एक बहुत ही कठिन कार्य था. शिवाजी ने आक्रमणकारियों का मुकाबला करने के साथ ही लोगों में ये भावना और विश्वास कायम किया कि खुद का राज संभव है. पीएम मोदी ने इस दौरान शिवाजी की सामरिक क्षमता का भी जिक्र किया. पीएम ने कहा कि शिवाजी ने भारत की शक्ति को पहचान कर जिस तरह से नौसेना का विस्तार किया जो आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणा से भरा हुआ है. ये हमारी सरकार का सौभाग्य है कि शिवाजी ने महाराज से प्रेरणा लेकर भारत ने पिछले साल गुलामी के एक निशान से नौसेना को मुक्ति दे दी. अंग्रेजी शासन की पहचान को हटाकर शिवाजी महाराज की राज-मुद्रा को जगह दी है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital