Urdu Conclave 2026

PM Modi In Assam: मां कामाख्या के आशीर्वाद से ऑपरेशन सिंदूर को जबरदस्त सफलता मिली, दरांग में बोले पीएम मोदी

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा, ऑपरेशन सिंदूर के बाद कल मेरा पहली बार असम आना हुआ है. मां कामाख्या के आशीर्वाद से ऑपरेशन सिंदूर को ज़बरदस्त सफलता मिली.

PM Modi

दरांग में पीएम मोदी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने असम में हजारों करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. इस दौरान पीएम मोदी ने एक जनसभा को भी संबोधित किया.

PM Modi ने ऑपरेशन सिंदूर का किया जिक्र

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा, ऑपरेशन सिंदूर के बाद कल मेरा पहली बार असम आना हुआ है. मां कामाख्या के आशीर्वाद से ऑपरेशन सिंदूर को ज़बरदस्त सफलता मिली और मां कामख्या की इस धरती पर आकर पुण्य प्रतीत हो रहा है. यहां जन्माष्टमी मनाई जा रही है उसके लिए शुभकामनाएं.

“सपनोंं को पूरा करने में जुटी डबल इंजन की सरकार”

प्रधानमंत्री ने कहा, “कुछ दिन पहले ही हमने भारत रत्न सुधाकंठ भूपेन हजारिका जी का जन्मदिवस मनाया है. कल उनके सम्मान में आयोजित एक बहुत बड़े कार्यक्रम का हिस्सा बनने का अवसर मुझे मिला. असम की ऐसी महान संतानों और हमारे पूर्वजों ने असम के लिए जो सपना देखा था, उसे पूरा करने में भाजपा की डबल इंजन सरकार पूरी निष्ठा से जुटी हुई है.”

यह भी पढ़ें- दरांग से पीएम मोदी की दहाड़, बोले- मैं भगवान शिव का भक्त हूं, सारा जहर निगल लेता हूं

उन्होंने आगे कहा, “रात को मुझे मुख्यमंत्री जी ने एक बात बताई, जिससे मुझे गहरी चोट पहुचीं. कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष का बयान मुझे दिखाया. जिस दिन भूपेन हजारिका को भारत रत्न दिया गया था, उस दिन बयान दिया गया कि ये मोदी नाचने गाने वालों को भारत रत्न दे रहा है.”

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read