Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Mann Ki Baat: देश के युवाओं ने भारत के प्रति दुनिया का नजरिया बदल दिया: PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 121वें एपिसोड में भारत के युवाओं की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं ने दुनिया का भारत के प्रति नजरिया बदल दिया है. उन्होंने साइंस और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में हो रहे बदलावों और छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में विज्ञान केंद्र के प्रभाव पर भी चर्चा की.

PM Modi Maan ki Baat

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 121वें एपिसोड को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने देश के युवाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि युवाओं ने भारत के प्रति दुनिया का नजरिया बदल दिया है.

पीएम मोदी ने देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम पूरी दुनिया में भारत की प्रतिभा की तारीफ होते देखते हैं. भारत के युवाओं ने भारत के प्रति दुनिया का नजरिया बदल दिया है. किसी भी देश के युवा की रुचि किस तरफ है, किधर है, उससे पता चलता है कि देश का भविष्य कैसा होगा.

युवाओं की रुचियां देश के भविष्य को निर्धारित करती हैं

पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत का युवा, साइंस, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन की ओर बढ़ रहा है. ऐसे इलाके, जिनकी पहचान पहले पिछड़ेपन और दूसरे कारणों से होती थी, वहां भी युवाओं ने ऐसे उदाहरण प्रस्तुत किए हैं जो हमें नया विश्वास देते हैं.

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा का विज्ञान केंद्र आजकल सबका ध्यान खींच रहा है. कुछ समय पहले तक दंतेवाड़ा का नाम केवल हिंसा और अशांति के लिए जाना जाता था, लेकिन अब वहां, एक साइंस सेंटर, बच्चों और उनके माता-पिता के लिए उम्मीद की नई किरण बन गया है. इस साइंस सेंटर में जाना बच्चों को खूब पसंद आ रहा है. वे अब नई-नई मशीनें बनाने से लेकर टेक्नोलॉजी का उपयोग करके नए प्रोडक्ट्स बनाना सीख रहे हैं. उन्हें 3डी प्रिंटर्स और रोबोटिक कारों के साथ ही दूसरी इनोवेशन चीजों के बारे में जानने का मौका मिला है.

साइंस सिटी में भी साइंस गैलरी का किया उद्घाटन

पीएम मोदी ने आगे कहा कि अभी कुछ समय पहले मैंने गुजरात साइंस सिटी में भी साइंस गैलरी का उद्घाटन किया था. इन गैलरी से ये झलक मिलती है कि आधुनिक विज्ञान की संभावना क्या है, विज्ञान हमारे लिए कितना कुछ कर सकता है? मुझे जानकारी मिली है कि इन गैलरी को लेकर वहां बच्चों में बहुत उत्साह है. साइंस और इनोवेशन के प्रति ये बढ़ता आकर्षण, जरूर भारत को नई ऊंचाई पर ले जाएगा.

बता दें कि पीएम मोदी ने जनता को संबोधित करते हुए 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को पीड़ादायक बताया. पीएम मोदी ने इस बात का भरोसा भी दिलाया कि साजिश रचने वालों को कठोरतम जवाब दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें: पहलगाम हमले को लेकर Mann Ki Baat कार्यक्रम में भावुक हुए PM Modi, कहा- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital