Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

पीएम मोदी और अमित शाह ने अरुणाचल प्रदेश के सीएम पेमा खांडू को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, बोले- युवा विकास के जरिए बनाई खास पहचान

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू के जन्मदिन पर पीएम मोदी (PM Modi) समेत कई नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं.

PM Modi और अमित शाह ने सीएम पेमा खांडू को दी जन्मदिन की बधाई

अरुणाचल प्रदेश के सीएम पेमा खांडू को पीएम मोदी और अमित शाह ने दी जन्मदिन की बधाई.

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू के जन्मदिन पर पीएम मोदी (PM Modi) समेत कई नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि खांडू ने जनहितैषी शासन और युवा विकास के जरिए अपनी खास पहचान बनाई है. वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उनकी समर्पित सेवा को सराहते हुए अरुणाचल को विकास का केंद्र बनाने में उनके योगदान की प्रशंसा की.

PM Modi ने दी बधाई

प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. उन्होंने अपने जनहितैषी शासन और युवा विकास पर केंद्रित शासन के माध्यम से अपनी पहचान बनाई है. ईश्वर उन्हें दीर्घायु और स्वस्थ जीवन प्रदान करे.”

अमित शाह ने पेमा खांडू को दी शुभकामनाएं

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने एक्स पोस्ट में कहा कि पेमा खांडू को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. पीएम मोदी के नेतृत्व में अरुणाचल प्रदेश को विकास का केंद्र बनाने और यहां के नागरिकों को सशक्त बनाने में आपकी समर्पित सेवा सराहनीय है. मैं आपके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं.

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने एक्स पोस्ट में लिखा, “अरुणाचल प्रदेश के कर्मठ एवं ऊर्जावान मुख्यमंत्री, साथी श्री पेमा खांडू जी को जन्मदिन की आत्मीय बधाई एवं शुभकामनाएं. ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ और यशस्वी जीवन की कामना करता हूं.”

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने बधाई देते हुए लिखा, “अरुणाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री पेमा खांडू को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई. ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं जनसेवा हेतु ऊर्जा प्रदान करें, मेरी मंगलकामनाएं.”

यह भी पढ़ें- Vice Presidential Election: सीपी राधाकृष्णन ने दाखिल किया नामांकन, पीएम मोदी बने पहले प्रस्तावक

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने एक्स पोस्ट में लिखा, “अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. आप स्वस्थ और दीर्घायु रहें, यही ईश्वर से प्रार्थना करता हूं.”

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने एक्स पर लिखा, “अरुणाचल प्रदेश के लोकप्रिय व कर्मठ मुख्यमंत्री पेमा खांडू, आपको जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं! ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर यश प्रदान करें, यही कामना है.”

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital