Bharat Express DD Free Dish

Deoghar Road Accident पर PM Modi और राज्यपाल ने जताया दुख, घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना

Deoghar Road Accident: झारखंड के देवघर में हुए दर्दनाक सड़क हादसे पर PM Modi और राज्यपाल संतोष गंगवार ने दुख जताया है.

Deoghar Road Accident: PM Modi और राज्यपाल ने Deoghar बस हादसे पर जताया दुख

देवघर बस हादसा (Deoghar bus accident) में कई कांवड़ियों (Kanwariyas) के मारे जाने (killed) की खबर (Deoghar news) के बाद, पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) और कई अन्य नेताओं (other leaders) ने शोक-संवेदनाएं (express condolences) व्यक्त की हैं; देवघर हादसे पर पीएम मोदी का बयान इस दुखद घटना पर राष्ट्र की भावनाओं को दर्शाता है।

Deoghar Road Accident: झारखंड के देवघर में हुए दर्दनाक सड़क हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने दुख जताया है. बता दें, मंगलवार को देवघर में कांवड़ियों (Kanwariya) को ले जा रही बस हादसे का शिकार हुई, जिसमें 5 श्रद्धालुओं की जान चली गई, जबकि 20 से अधिक घायल हो गए. प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने मृतकों के परिजनों के प्रति शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं. मंगलवार को प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से यह जानकारी दी गई.

PM Modi ने क्या कहा ?

प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने देवघर की दुर्घटना पर कहा कि,

“झारखंड के देवघर में हुई सड़क दुर्घटना अत्यंत दुखद है. इसमें जिन श्रद्धालुओं को अपनी जान गंवानी पड़ी है, उनके परिजनों के प्रति मेरी गहरी शोक-संवेदनाएं. ईश्वर उन्हें इस पीड़ा को सहने की शक्ति दे. इसके साथ ही मैं सभी घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं.”

https://twitter.com/PMOIndia/status/1950058544176517618

राज्यपाल संतोष गंगवार ने जताया दुख

झारखंड राज्यपाल संतोष गंगवार (Santosh Gangwar) ने हादसे पर दुख जताया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि,

“देवघर से बासुकीनाथ जा रही कांवरियों की बस दुर्घटना में कई श्रद्धालुओं के निधन का समाचार अत्यंत दुखद एवं पीड़ादायक है. मैं शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं तथा बाबा भोलेनाथ से घायल श्रद्धालुओं के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं.”

https://twitter.com/jhar_governor/status/1950040853944422828

अत्यंत व्यथित करने वाली घटना- नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने इसे अत्यंत व्यथित करने वाली घटना बताया है. उन्होंने मांग की कि जिला प्रशासन दुर्घटना में घायल सभी श्रद्धालुओं के बेहतर इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करे. एक पोस्ट में बाबूलाल मरांडी ने आगे लिखा कि,

“बाबा बैद्यनाथ दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिजनों को यह अपार दुख सहन करने की शक्ति दें. सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं.”

इसे भी पढ़े-शशि थरूर के रास्ते पर निकले मनीष तिवारी! कांग्रेस पर कसा तंज, बोले- भारत का रहने वाला हूं, भारत की बात सुनाता हूं

पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा का ‘एक्स’ पोस्ट

पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट के जरिए घटना पर दुख व्यक्त किया. उन्होंने लिखा कि,

“देवघर के मोहनपुर स्थित जमुनिया चौक पर कांवड़ियों से भरी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है. इस हादसे में कई श्रद्धालुओं के असमय निधन की खबर से मन व्यथित है. ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे एवं शोकाकुल परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करे. साथ ही घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं.”

दुर्घटना कैसे हुई?

जिला के मोहनपुर थाना क्षेत्र के जमुनिया मोड़ के समीप गोड्डा देवघर मुख्य मार्ग पर ये हादसा हुआ है. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि टक्कर इतनी जोर हुई कि बस के परखच्चे उड़ गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया. इसके साथ ही मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read