Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

‘पीएम मोदी मतलब विकास’, काजीरंगा कॉरिडोर के भूमि पूजन से पहले असम में जबरदस्त उत्साह

PM Modi Assam Visit: पीएम मोदी नगांव में 6,950 करोड़ के काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर का भूमि पूजन करेंगे. लोगों ने इसे असम के विकास के लिए ऐतिहासिक बताया है.

PM Modi Assam Visit

PM Modi Assam Visit: पीएम मोदी रविवार को असम के नगांव जिले के 6,950 करोड़ से ज्यादा के काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर प्रोजेक्ट का भूमि पूजन करेंगे और दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे. इस कार्यक्रम को लेकर असम के लोगों में जबरदस्त उत्साह है. भाजपा विधायक दिप्लू रंजन शर्मा ने कहा कि नरेंद्र मोदी एक ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जिनके पास इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के लिए एक असली विजन है.

पीएम मोदी के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हैं. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी बहुत अच्छा काम कर रहे हैं. वह असम के लिए भी बहुत कुछ कर रहे हैं, इसके लिए उन्हें बहुत-बहुत धन्यवाद. काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण से स्थानीय लोगों को काफी सुविधाएं होंगी. सिर्फ आना-जाना नहीं, बल्कि इससे व्यापार को लेकर भी नए रास्ते खुलेंगे.

क्या बोले लोग?

दिप्लू रंजन शर्मा ने कहा कि आज के समय में ‘मोदी मतलब बिजनेस’ और ‘मोदी मतलब विकास’ है, जिससे ‘विकसित भारत 2047’ का संकल्प भी सिद्ध होता है. रविवार को पीएम मोदी असम में लगभग 7 हजार करोड़ रुपए की लागत की परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे.

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में हमारा संकल्प असम को देश के टॉप-5 राज्यों की सूची में शामिल कराना है. इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी भी लगातार असम की मदद कर रहे हैं. प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद करते हुए भाजपा विधायक ने कहा कि करीब 36 बार पीएम ने असम का दौरा किया है और लगभग 75 बार वे पूर्वोत्तर राज्यों में आए. वह हमेशा दीर्घकालिक दृष्टि के साथ आते हैं.

असम के लिए नया दौर

स्थानीय लोगों ने कहा कि काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर प्रोजेक्ट असम के लिए एक नया दौर लेकर आएगा. इसकी वजह से यातायात में भी सुधार होगा. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का काम और असम के लोगों के प्रति प्यार बहुत अच्छा लगता है. इसके लिए हम उन्हें धन्यवाद देते हैं. एक महिला ने कहा कि यह गर्व की बात है कि इतने सालों बाद पीएम मोदी आ रहे हैं. हम उनका स्वागत करते हैं. वह देश और राज्य के लिए अच्छा कर रहे हैं.

नोट- यह खबर एजेंसी (IANS) फीड से सीधे पब्लिश की गई है. इसमें किसी भी जानकारी को नहीं बदला गया है. खबर को पढ़ने लायाक बनाने के लिए लिए केवल हेडलाइन बदली गई है. वहीं पैराग्राफ से पहले सबहेड जोड़े गए हैं. इस स्टोरी को लेकर भारत एक्सप्रेस की किसी भी तरह की नैतिक जिम्मेदारी नहीं होगी.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital