PM Modi meets Vice President Radhakrishnan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को देश के नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन से उनके आधिकारिक आवास वाइस-प्रेसिडेंट्स एन्क्लेव में भेंट की. यह राधाकृष्णन के कार्यभार संभालने के बाद प्रधानमंत्री के साथ उनकी पहली मुलाकात रही है.
प्रधानमंत्री ने मुलाकात के बाद सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा ‘आज उपराष्ट्रपति थिरु सी.पी. राधाकृष्णन जी से मुलाकात की. हमने कई अहम मुद्दों पर चर्चा की.’
Called on Vice President Thiru CP Radhakrishnan Ji and had an insightful discussion with him on a wide range of subjects.@VPIndia @CPR_VP pic.twitter.com/D2cvEn6q6e
— Narendra Modi (@narendramodi) September 28, 2025
उपराष्ट्रपति सचिवालय ने भी एक्स पर जानकारी दी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने रविवार को एन्क्लेव में सौजन्य भेंट की.
‘उत्कृष्ट उपराष्ट्रपति साबित होंगे’: PM Modi
गौरतलब है कि राधाकृष्णन ने इसी महीने उपराष्ट्रपति पद की शपथ ली है. चुनाव में उन्होंने सत्तारूढ़ गठबंधन की ओर से प्रत्याशी रहते हुए 452 मतों के साथ स्पष्ट जीत दर्ज की थी. विपक्ष के उम्मीदवार बी. सुधर्शन रेड्डी को 300 वोट मिले थे. राधाकृष्णन ने जगदीप धनखड़ का स्थान लिया, जिन्होंने स्वास्थ्य कारणों से पद छोड़ दिया था.
प्रधानमंत्री मोदी ने चुनाव परिणाम आने के बाद भी राधाकृष्णन को बधाई देते हुए विश्वास जताया था कि वह एक ‘उत्कृष्ट उपराष्ट्रपति’ साबित होंगे. पीएम मोदी ने कहा था कि राधाकृष्णन संवैधानिक मूल्यों को सशक्त करेंगे और संसदीय विमर्श को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे.
ये भी पढ़ें: कचरे से टाइल्स बनाएगी होंडा कंपनी, हरियाणा सरकार ने किया समझौता
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


