Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Rojgar Mela: 51 हजार युवाओं को पीएम मोदी ने वितरित किए नियुक्ति पत्र, बोले- दिवाली से कम नहीं है ये मौका

पीएम मोदी ने कहा कि आपने कड़ी मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है। इसके लिए आप सभी नौजवान साथी और विशेष कर हमारी बेटियां बधाई की पात्र हैं। आपके परिवार को मेरी तरफ से बहुत-बहुत शुभकामनाएं.

पीएम मोदी ने रोजगार मेले का किया उद्घाटन

पीएम मोदी ने रोजगार मेले का किया उद्घाटन

देशभर में 37 जगहों पर आयोजित किए गए रोजगार मेले का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली उद्घाटन किया. इस दौरान पीएम मोदी ने 51 हजार अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए. प्रधानमंत्री मोदी ने रोजगार मेला कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि दिवाली में अभी कुछ वक्त बाकी है, लेकिन निुक्ति पत्र पाने वाले युवाओं के परिवार के लिए ये मौका किसी दिवाली से कम भी नहीं है.

“युवाओं के परिवार के लिए यह मौका दिवाली से कम नहीं”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में 37 जगहों पर आयोजित किए गए रोजगार मेला का उद्घाटन करने के बाद युवाओं को संबोधित किया. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि आपने कड़ी मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है। इसके लिए आप सभी नौजवान साथी और विशेष कर हमारी बेटियां बधाई की पात्र हैं। आपके परिवार को मेरी तरफ से बहुत-बहुत शुभकामनाएं. पीएम मोदी ने आगे कहा कि दिवाली में अभी कुछ वक्त बाकी है, लेकिन नियुक्ति पत्र पाने वाले 50,000 युवाओं के परिवार के लिए यह मौका दिवाली से ज़रा भी कम नहीं है.

खादी की चमक वापस लौट आई है- पीएम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “इसी महीने हमने बापू जी की जयंती भी मनाई है, जो खादी अपनी चमक खो चुकी थी उसकी चमक भी अब वापस लौट आई है. 10 साल पहले खादी की बिक्री 30,000 करोड़ के आसपास थी, अब यह 1.25 लाख करोड़ रुपए को पार कर गई है.”

“रोजगार मेला को मिशन मोड में लेकर बढ़ रहे हैं”

पीएम ने कहा, ” देश के अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आयोजित होने वाले रोजगार मेले, युवाओं के प्रति हमारी सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है. सरकार युवाओं के भविष्य को ध्यान में रखकर रोजगार मेला को मिशन मोड के रूप में लेकर आगे बढ़ रही है. इसके साथ ही पूरे सिस्टम को पारदर्शी बनाने का काम भी किया गया है.” उन्होंने कहा कि देश आज हर सेक्टर में तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है. हर क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर सृजित हो रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Cash For Query: “दर्शन हीरानंदानी को संसद की लॉगिन ID-Password दिया, लेकिन सवाल…”, महुआ ने किया बड़ा खुलासा

प्रधानमंत्री ने बताया कि गुजरात के धोरडो गांव को संयुक्त राष्ट्र ने Best Tourism Village के रूप में सम्मानित किया है. इससे पहले कर्नाटक के होयसला मंदिरों और पश्चिम बंगाल के शांति निकेतन को वर्ल्ड हेरिटेज साइट के तौर पर पहचान मिली है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital