Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

‘दोस्तों को खिलाना मेरा दिनचर्या’: पीएम मोदी का दिखा खास अंदाज, इंस्टाग्राम पर शेयर किया VIDEO

PM Modi Instagram Video: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने आधिकारिक आवास पर गायों को चारा और मोरों को दाना खिलाते नजर आ रहे हैं.

PM Modi Instagram Video

PM Modi Instagram Video: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जानवरों के प्रति लगाव एक बार फिर नजर आया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने आवास पर गायों को चारा और मोरों को दाना खिलाते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो सामने आने के बाद इसे सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है और लोग प्रधानमंत्री की इस रोजमर्रा की दिनचर्या की चर्चा कर रहे हैं.

ध्वजारोहण से पहले की सेवा

वीडियो की शुरुआत प्रधानमंत्री को गायों को चारा खिलाते हुए दिखाती है. इसके बाद वह वहां पहुंचे दो मोरों को दाना खिलाते नजर आते हैं. बताया गया है कि यह वीडियो प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास, 7 लोक कल्याण मार्ग का है. यह उस समय का है, जब प्रधानमंत्री लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ध्वजारोहण के लिए रवाना होने वाले थे.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Narendra Modi (@narendramodi)

वीडियो के साथ प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि इन ‘दोस्तों’ को खाना खिलाना अब उनकी रोज की दिनचर्या का हिस्सा बन गया है. उन्होंने यह भी कहा कि शायद इन जानवरों को पहले ही अंदाजा हो गया था कि वह जल्दी निकलने वाले हैं, इसलिए वे उनके लाल किले जाने से पहले ही वहां पहुंच गए.

खास नसल की गाय बनी आकर्षण

प्रधानमंत्री मोदी इससे पहले भी गायों और मोरों के साथ अपने कई वीडियो साझा कर चुके हैं. खास तौर पर उनके आवास पर मौजूद पुंगनूर नस्ल की गायें लोगों का ध्यान खींचती रही हैं. आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले से जुड़ी यह नस्ल अपने छोटे कद के लिए जानी जाती है. मकर संक्रांति के मौके पर भी प्रधानमंत्री ने इन गायों को चारा खिलाते हुए वीडियो साझा किया था.

कुछ समय पहले प्रधानमंत्री ने यह जानकारी भी दी थी कि उनके आवास पर पुंगनूर नस्ल की एक गाय के बछड़े का जन्म हुआ है. उन्होंने उसका नाम ‘दीपज्योति’ रखा था.


ये भी पढ़ें: ‘देश को दी नई दिशा…!’ 8वीं पुण्यतिथि पर पीएम मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि


मोरों को दाना खिलाते हुए प्रधानमंत्री का एक वीडियो साल 2020 में भी सामने आया था, जो काफी चर्चा में रहा था. अब एक बार फिर मोरों के साथ उनकी तस्वीरें और वीडियो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहे हैं. सोशल मीडिया पर यूजर्स इस वीडियो को पसंद कर रहे हैं और प्रधानमंत्री की इस सहज दिनचर्या की तारीफ भी कर रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital