Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

पीएम मोदी ने उत्तराखंड को दी पहली वंदे भारत एक्सप्रेस, अब देहरादून से दिल्ली का सफर साढ़े 4 घंटे में होगा पूरा, ये मिलेंगी सुविधाएं

Dehradun-Delhi Vande Bharat: पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि “दिल्ली और देहरादून के बीच ये चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन देश की राजधानी को और तेज गति से जोड़ेगी. इस ट्रेन से दिल्ली और देहरादून के बीच रेल सफर में अब समय काफी कम हो जाएगा”.

Vande Bharat Express

वंदे भारत एक्सप्रेस

PM Narendra Modi: देवभूमि उत्तराखंड में विकास को तेजी से गति दी जा रही है. इस सिलसिले में दिल्ली से देहरादून के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस चलायी जाएगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 मई को वंदे भारत एक्सप्रेस के उद्घाटन समारोह में कहा कि दुनिया बड़ी आशा के साथ भारत की ओर देख रही है, उत्तराखंड जैसे राज्यों के लिए कई अवसर पैदा हुए हैं. “भारत को बड़ी आशा के साथ देखा जा रहा है. भारत को देखने और भारत के सार को समझने के लिए दुनिया भारत आना चाहती है, ऐसे में उत्तराखंड जैसे राज्यों के लिए बेहतरीन अवसर हैं. वंदे भारत ट्रेन भी इस अवसर का पूरा लाभ उठाने में उत्तराखंड की मदद करने जा रही है.

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि “दिल्ली और देहरादून के बीच ये चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन देश की राजधानी को और तेज गति से जोड़ेगी. इस ट्रेन से दिल्ली और देहरादून के बीच रेल सफर में अब समय काफी कम हो जाएगा. ट्रेन में जो सुविधाएं हैं वो इस सफर को आनंद दायक बनाने वाली है.”

हफ्ते में छह दिन चलेगी वंदे भारत

उद्घाटन समारोह में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे. यह ट्रेन उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल के बीच चलेगी. यह वंदे भारत एक्सप्रेस महज साढ़े 4 घंटे में देहरादून से यात्रियों को दिल्ली पहुंचा देगी. देहरादून-दिल्ली वंदे भारत ट्रेन 28 मई से नियमित रूप से चलने लगेगी. इस ट्रेन के चलने से देहरादून और दिल्ली के बीच ट्रैवल टाइम और कम हो जाएगा. वंदे भारत ट्रेन चार घंटे 45 मिनट में देहरादून से दिल्ली के बीच की दूरी को तय कर लेगी.

यह ट्रेन देहरादून से सुबह सात बजे चलकर आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर सुबह 11.45 बजे पहुंचेगी. वंदे भारत ट्रेन सप्ताह में बुधवार को छोड़कर बाकी छह दिन चलेगी. देहरादून और दिल्ली के बीच वंदे भारत ट्रेन के सिर्फ पांच स्टॉपेज होंगे. इनमें हरिद्वार, रुड़की, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और मेरठ शामिल हैं.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital