Bharat Express DD Free Dish

PM Modi Visit Itanagar: ‘विकसित भारत’ के लिए आत्मनिर्भरता जरूरी, पीएम ने दिया स्वदेशी अपनाने का संदेश

पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा कि ‘विकसित भारत’ बनाने के लिए इतनी मेहनत कर रहे हैं तो देश की भी एक अपेक्षा है. यह अपेक्षा ‘आत्मनिर्भरता’ की है.

PM Modi

PM Modi Visit Itanagar: पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने जीएसटी 2.0 को ‘बचत उत्सव’ के रूप में मनाते हुए जनता से मोबाइल की फ्लैश लाइट जलवाई है. वे (PM Modi) सोमवार को अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर (Itanagar) में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे.

PM Modi की अपील

पीएम मोदी (PM Modi) ने कार्यक्रम में शामिल जनता से अपील की कि वे मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाएं. उनकी अपील पर जनता ने फ्लैश लाइट जलाई. इसके बाद, पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा,

“यह बचत उत्सव का नजारा और उसकी ताकत है. यह नवरात्रि का पहला दिन है. इस मौके पर प्रकाश ही प्रकाश है और अरुणाचल का प्रकाश पूरे देश में फैल जाता है.”

देश में सोमवार से जीएसटी (GST) की नई दरें लागू हुई हैं. इस मौके पर पीएम मोदी (PM Modi) ने ‘विकसित भारत’ के संकल्प और ‘आत्मनिर्भरता’ की अपील को दोहराया.

‘आत्मनिर्भरता’ के लिए स्वदेशी का मंत्र जरूरी-PM Modi

ईटानगर के कार्यक्रम में पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा,

“जब हम सब मिलकर ‘विकसित भारत’ बनाने के लिए इतनी मेहनत कर रहे हैं तो देश की भी एक अपेक्षा है. यह अपेक्षा ‘आत्मनिर्भरता’ की है. भारत तभी ‘विकसित राष्ट्र’ होगा जब आत्मनिर्भर होगा. भारत की ‘आत्मनिर्भरता’ के लिए स्वदेशी का मंत्र जरूरी है. आज समय की मांग है कि हम स्वदेशी अपनाएं. वही खरीदें जो देश में बना हो. वही बेचें, जो देश में बना हो. गर्व से कहें, ये स्वदेशी है.”

गर्व से कहें, यह स्वदेशी है- PM Modi

इस दौरान पीएम मोदी (PM Modi) ने ‘गर्व से कहें, यह स्वदेशी है’ नारा लगाया. उन्होंने कहा कि इसी मंत्र पर चलते हुए देश का विकास होगा. अरुणाचल और नॉर्थ ईस्ट का विकास तेज होगा.

इनकम टैक्स पर क्या बोले PM Modi?

वहीं इस दौरान पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा,

“बीते सालों में देश के सामने अनेकों चुनौतियां आईं लेकिन हम इनकम टैक्स घटाते गए और इसी साल हमने 12 लाख रुपए तक की वार्षिक आय पर टैक्स जीरो किया है. जीएसटी (GST) को भी दो स्लैब (5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत) तक सीमित कर दिया है. जिससे बहुत सारी चीजें टैक्स फ्री हो चुकी हैं और बहुत चीजों पर टैक्स काफी कम हो गया है.”

इसे भी पढ़ें-सीएम माझी ने की पीएम मोदी की तारीफ, कहा-‘आत्मनिर्भर भारत की दिशा में मजबूत कदम है GST 2.0’

जनता को संबोधित करते हुए पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा,

“अब आप लोग आराम से नया घर बना सकते हैं. स्कूटर, बाइक खरीद सकते हैं. बाहर घूमना और खाना भी पहले से सस्ता हो गया है. यह ‘जीएसटी (GST) बचत उत्सव’ (Bachat Utsav) जनता के लिए बहुत यादगार बनने वाला है.”

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read