Bharat Express DD Free Dish

पीएम मोदी 31 मार्च को गुजरात में करेंगे विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 मार्च को गुजरात में वाव-थराद में भारत और राज्य सरकार के 19,800 करोड़ रुपए से ज्यादा के बड़े विकास प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे.

PM Modi Wishes on Cheti Chand & Sajibu Cheiraoba

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 मार्च को गुजरात की यात्रा पर आएंगे और वाव-थराद में भारत सरकार और गुजरात सरकार के कुल 19,806.9 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. इस कार्यक्रम में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी सहित केंद्र और राज्य सरकार के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे.

भारत सरकार के बड़े प्रोजेक्ट्स

पीएम मोदी के कार्यक्रम में भारत सरकार के ऊर्जा, सड़क परिवहन और रेलवे मंत्रालयों के करीब 10,921 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स शामिल हैं. ऊर्जा मंत्रालय के तहत कच्छ जिले के खावड़ा में बन रहे विश्व के सबसे बड़े हाइब्रिड रिन्यूएबल एनर्जी पार्क के तीन बड़े प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण किया जाएगा, जिनकी लागत लगभग 3,645 करोड़ रुपए है. इन प्रोजेक्ट्स से हजारों मेगावाट हरित ऊर्जा सीधे राष्ट्रीय ग्रिड से जुड़ जाएगी, जिससे ऊर्जा सुरक्षा मजबूत होगी.

सड़क और राजमार्ग मंत्रालय के तहत इडर-बारडोली बाईपास फोर लेन रोड (705 करोड़), धोळावीरा-मौवाणा-वोवा-सांतलपुर सेक्शन (575 करोड़) का शिलान्यास और अहमदाबाद-धोलेरा चार पैकेज (कुल लगभग 5,105 करोड़) का उद्घाटन किया जाएगा.
रेल मंत्रालय के प्रोजेक्ट्स में हिंमतनगर-खेडब्रह्मा ब्रॉडगेज लाइन, गांधीधाम-आदिपुर क्वाड्रपलिंग और राजकोट-कालानुस डबलिंग समेत कई महत्वपूर्ण रेल परियोजनाएं शामिल हैं. इन प्रोजेक्ट्स की कुल लागत 891 करोड़ रुपए है.

गुजरात सरकार के विकास कार्य

पीएम मोदी गुजरात सरकार के 8,886 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स का भी लोकार्पण करेंगे. इनमें सबसे बड़ा हिस्सा शहरी विकास विभाग का है (5,295.5 करोड़ रुपए). अहमदाबाद और गांधीनगर में कई बड़े प्रोजेक्ट्स शामिल हैं:

  • अहमदाबाद में खारीकट कैनाल का विकास और बस सर्विस का मॉडर्नाइजेशन.
  • सुभाष ब्रिज का नया फोर लेन ब्रिज और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए आवासीय घर.
  • स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, ऑडिटोरियम और अन्य बुनियादी ढांचे के प्रोजेक्ट्स.
  • गांधीनगर में ईडब्ल्यूएस आवास, गटर ट्रंक लाइन बिछाना और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट.

इसके अलावा, प्रधानमंत्री मोदी PM आवास योजना (ग्रामीण) के तहत गुजरात के 34 जिलों में 38,949 नए घरों में ग्रामीणों को गृह प्रवेश भी कराएंगे.

ये भी पढ़ें: नीतीश कुमार का इस्तीफा, अब बिहार में होगा सबसे बड़ा उलटफेर, कौन होगा नया ‘सुशासन बाबू’?

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read