Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

PM Modi In Gujarat: गांधीनगर से पाक को पीएम मोदी का सीधा संदेश, कोई भी कांटा हो, उसे निकाल कर रहेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात दौरे का आज दूसरा दिन है. आज (27 मई) पीएम मोदी ने गांधीनगर पहुंचे, जहां उनका भव्य तरीके से स्वागत किया गया.

PM Modi

पीएम मोदी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के गुजरात दौरे का आज दूसरा दिन है. आज (27 मई) पीएम मोदी ने गांधीनगर पहुंचे, जहां उनका भव्य तरीके से स्वागत किया गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात शहरी विकास की 20वीं वर्षगांठ और शहरी विकास वर्ष 2025 के शुभारंभ समारोह में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने महात्मा मंदिर में 5,536 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने कहा, “मैं 2 दिनों से गुजरात में हूं. कल मैं वडोदरा, दाहोद, भुज, अहमदाबाद गया और आज गांधीनगर, मैं जहां-जहां गया ऐसा लग रहा है देश भक्ति का ज्वार है. गर्जना करता सिंदुरिया सागर और लहराता तिरंगा जन मन के हृदय में मातृभूमि के प्रति अपार प्रेम ऐसा नजारा था ऐसा दृश्य था. ये सिर्फ गुजरात में ही नहीं हिंदुस्तान के कोने-कोने में है.”

1947 में मां भारती के टुकड़े हुए- PM Modi

पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा, 1947 में मां भारती के टुकड़े हुए. कटनी चाहिए थी जंजीरें लेकिन काट दी गईं भुजाएं. देश के तीन टुकड़े कर दिए गए और उसी रात पहला आतंकी हमला कश्मीर की धरती पर हुआ. मां भारती का एक हिस्सा आतंकवादियों के बलबूते पर, मुजाहिदीनों के नाम पर पाकिस्तान ने हड़प लिया. अगर उसी दिन इन मुजाहिदीनों को मौत के घाट उतार दिया गया होता और सरदार पटेल की बात मान ली गई होती, तो 75 साल से चला आ रहा ये सिलसिला (आतंकी घटनाओं का) देखने को नहीं मिलता.

6 मई की रात जो लोग मारे गए, पाकिस्तान में उन जनाजों को स्टेट ऑनर दिया गया. उनके ताबूतों पर पाकिस्तान के झंडे लगाए गए, वहां की सेना ने उनको सैल्यूट किया. ये सिद्ध करता है कि आतंकवादी गतिविधि प्रॉक्सी वॉर नहीं है, ये आपकी (पाकिस्तान) सोची-समझी युद्ध की रणनीति है, आप वॉर ही कर रहे हैं, तो उसका जवाब भी वैसे ही मिलेगा.

पीएम मोदी ने कहा, कल 26 मई थी… 2014 में 26 मई को मुझे पहली बार देश के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने का अवसर मिला. उस समय, भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया में 11वें स्थान पर थी. हमने कोरोना से लड़ाई लड़ी, पड़ोसियों से भी मुसीबतें झेलीं, प्राकृतिक आपदा भी झेली इसके बावजूद इतने कम समय में हम 11वें नंबर की अर्थव्यवस्था से चौथे नंबर की अर्थव्यवस्था बने. क्योंकि हम विकास चाहते हैं, प्रगति चाहते हैं.

पीएम ने कहा, हमारा लक्ष्य है… 2047 में हिंदुस्तान को विकसित होना ही चाहिए. हम आजादी के 100 साल ऐसे मनाएंगे कि दुनिया में विकसित भारत का झंडा फहरता रहेगा.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital