Urdu Conclave 2026

पीएम मोदी ने गुवाहाटी एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन किया तो केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने ऐसे की सराहना

पीएम मोदी ने गुवाहाटी एयरपोर्ट के नए विश्व स्तरीय टर्मिनल का उद्घाटन किया. केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने असम की जनता को बधाई दी. कहा- यह टर्मिनल असम की संस्कृति और विरासत को दिखाता है. इससे पर्यटन और अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा.

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Guwahati Airport new Terminal Inauguration: आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के गुवाहाटी एयरपोर्ट पर नए टर्मिनल का उद्घाटन किया. यह टर्मिनल वर्ल्‍ड क्‍लास फैसेलिटीज वाला है और असम की संस्कृति तथा विरासत को खूबसूरती से प्रदर्शित करता है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस मौके पर असम के लोगों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार असम को आधुनिक बुनियादी ढांचे से मजबूत बना रही है.

यह नया टर्मिनल 1.4 लाख वर्ग मीटर क्षेत्र में फैला है. इसमें सालाना 13 करोड़ यात्रियों की क्षमता है. टर्मिनल का डिजाइन असम की जैव विविधता और सांस्कृतिक धरोहर से प्रेरित है. इसमें इमर्सिव फॉरेस्ट एक्सपीरियंस है, जहां एक लाख से ज्यादा पौधे लगाए गए हैं. छत पर बांस जैसे डिजाइन हैं, जो असम की प्राकृतिक सुंदरता को दिखाते हैं.

इस नए टर्मिनल में बहुत-सी आधुनिक सुविधाएं हैं. जैसे स्मार्ट सीमलेस ट्रैवल, फुल बॉडी स्कैनर, डिजीयात्रा सक्षम, ऑटोमेटेड बैगेज हैंडलिंग और एआई आधारित ऑपरेशन. इससे यात्रा आसान और तेज होगी. इसमें लाउंज, गेट्स, डिस्प्ले स्क्रीन और हरियाली से भरे क्षेत्र हैं. बाहर से देखने पर टर्मिनल मशरूम जैसे आकार का लगता है.

अमित शाह ने अपने ट्वीट में कहा कि यह टर्मिनल दुनिया भर के पर्यटकों को आकर्षित करेगा. इससे असम की आर्थिक क्षमता का पूरा फायदा उठाया जा सकेगा. वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे टर्मिनल असम की संस्कृति को जोड़ता है. यह मोदी सरकार की पूर्वोत्तर विकास की दिशा में बड़ी कदम है. असम के लोग खुश हैं और उम्मीद करते हैं कि इससे रोजगार और पर्यटन बढ़ेगा. यह परियोजना असम को वैश्विक स्तर पर मजबूत बनाएगी.

गुवाहाटी में अदाणी ग्रुप द्वारा विकसित अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के नए टर्मिनल का PM मोदी ने किया उद्घाटन, जानिए विशेषताएं



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read