PM Modi Jordan Visit: पीएम मोदी की जॉर्डन यात्रा ने दोनों देशों के रिश्तों को नई दिशा दी है. इस दौरे में भारत और जॉर्डन के बीच कई अहम समझौते हुए, जिनमें ऊर्जा, जल प्रबंधन, संस्कृति, विरासत संरक्षण और डिजिटल सहयोग जैसे क्षेत्र शामिल हैं. इन समझौतों से साझेदारी और मजबूत होगी.
These outcomes mark a meaningful expansion of the India-Jordan partnership.
Our cooperation in new and renewable energy reflects a shared commitment to clean growth, energy security and climate responsibility.
Collaboration in water resources management and development will… https://t.co/SYbOTkd4B2
— Narendra Modi (@narendramodi) December 16, 2025
पीएम मोदी का संदेश
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर लिखा कि ये नतीजे भारत-जॉर्डन पार्टनरशिप का अहम विस्तार हैं. उन्होंने कहा कि नवीकरणीय ऊर्जा में सहयोग से स्वच्छ विकास, ऊर्जा सुरक्षा और जलवायु के प्रति जिम्मेदारी को बढ़ावा मिलेगा. जल संसाधन प्रबंधन में साझेदारी से संरक्षण और टेक्नोलॉजी के बेहतरीन तरीकों को साझा करने का मौका मिलेगा जिससे लंबे समय तक पानी की सुरक्षा सुनिश्चित होगी.
पेट्रो और एलोरा के बीच ट्विनिंग एग्रीमेंट
मोदी ने बताया कि पेट्रा और एलोरा के बीच ट्विनिंग एग्रीमेंट से विरासत संरक्षण, पर्यटन और शैक्षणिक आदान-प्रदान के नए रास्ते खुलेंगे. साथ ही सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम (2025–2029) का नवीनीकरण दोनों देशों के लोगों के बीच जुड़ाव को और गहरा करेगा.
ये भी पढ़ें-लूथरा ब्रदर्श के पापों का होगा हिसाब, दोनों को आज लाया जाएगा भारत
डिजिटल सहयोग पर जोर
पीएम ने कहा कि भारत के डिजिटल इनोवेशन जॉर्डन के डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन को सपोर्ट करेंगे और समावेशी शासन को बढ़ावा देंगे. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि कुल पांच प्रमुख समझौते नवीकरणीय ऊर्जा में तकनीकी सहयोग, जल संसाधन प्रबंधन, पेट्रा–एलोरा ट्विनिंग एग्रीमेंट, सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम और डिजिटल सहयोग पर आशय पत्र हुए हैं.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



