Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Year Ender 2025: पीएम मोदी को इस साल इन देशों ने सर्वोच्च सम्मान से नवाजा

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 2025 में विश्व के कई देशों से सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्राप्त हुआ. यह उपलब्धि मोदी को भारत के पहले प्रधानमंत्री के रूप में वैश्विक सम्मान की नई ऊँचाइयों तक ले जाती है.

Year Ender 2025: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाल ही में ओमान की यात्रा पर गए थे. वहां के सर्वोच्च सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ से नवाजा गया. यह अवॉर्ड पहले क्वीन एलिजाबेथ, क्वीन मैक्सिमा, सम्राट अकिहितो, नेल्सन मंडेला और जॉर्डन के राजा अब्दुल्ला को दिया जा चुका है. प्रधानमंत्री मोदी के लिए यह 29वां वैश्विक सम्मान है. वह भारत के पहले प्रधानमंत्री हैं, जिन्हें इतने देशों से सर्वोच्च सम्मान मिला है. आइए जानते हैं कि इस साल पीएम मोदी को किन-किन देशों ने सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया है.

इस साल पीएम मोदी को नामीबिया, ब्राजील, त्रिनिदाद और टोबैगो गणराज्य, घाना, साइप्रस, श्रीलंका, मॉरीशस, बारबाडोस और इथियोपिया में सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया गया. नामीबियाई राष्ट्रपति डॉ. नेटुम्बो नंदी-नदैतवा ने जुलाई में नामीबिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ द मोस्ट एंशिएंट वेल्विचिया मिराबिलिस’ से पीएम मोदी को सम्मानित किया. भारत के प्रधानमंत्री मोदी को ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डी सिल्वा ने 7 जुलाई को सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड कॉलर ऑफ द नेशनल ऑर्डर ऑफ द सदर्न क्रॉस’ से सम्मानित किया. 4 जुलाई को पीएम मोदी को त्रिनिदाद और टोबैगो गणराज्य की राष्ट्रपति क्रिस्टीन कार्ला कंगालू ओआरटीटी ने सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार, ‘द ऑर्डर ऑफ द रिपब्लिक ऑफ त्रिनिदाद एंड टोबैगो’ से सम्मानित किया.

इसके अलावा 2 जुलाई को पीएम मोदी को घाना के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना’ से नवाजा गया. साइप्रस के राष्ट्रपति महामहिम निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स ने 16 जून को भारत के पीएम मोदी को सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस III’ से सम्मानित किया. श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायका ने 5 अप्रैल को प्रधानमंत्री मोदी को श्रीलंका मित्र विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया. यह विदेशी नेताओं को दिया जाने वाला देश का सर्वोच्च सम्मान है. पहली बार किसी भारतीय नेता को यह पुरस्कार प्राप्त हुआ.

विश्व स्तर पर बढ़ रहा मोदी का सम्मान

12 मार्च को पीएम मोदी को मॉरीशस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार एंड की ऑफ द इंडियन ओशन (जीसीएसके) से नवाजा गया. पहली बार किसी भारतीय नेता को इस सम्मान से नवाजा गया. वहीं, 16 दिसंबर को पीएम मोदी को इथियोपिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘द ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया’ से नवाजा गया है.

बारबाडोस के प्रधानमंत्री मिया अमोर मोटली ने 20 नवंबर 2024 को पीएम मोदी को ‘ऑनरेरी ऑर्डर ऑफ फ्रीडम ऑफ बारबाडोस’ सम्मान देने का ऐलान किया था, जिसे मार्च 2025 में केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री एवं कपड़ा राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने प्राप्त किया.

ये भी पढ़ें- बांग्लादेश की घटना पर अमेरिका तक हलचल, ट्रंप की सहयोगी लौरा लूमर ने जताई चिंता

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital