Bharat Express DD Free Dish

‘नशा मुक्त युवा’ अभियान की शुरुआत आज, पीएम मोदी बोले- युवाओं को सही दिशा देने का है लक्ष्य

पीएम मोदी आज ‘नशा मुक्त युवा- विकसित भारत संकल्प अभियान’ की शुरुआत करेंगे. 100 सप्ताह तक चलने वाले इस अभियान में देशभर के 10,000 से अधिक स्थानों पर युवाओं की भागीदारी होगी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार सुबह 11 बजे ‘नशा मुक्त युवा- विकसित भारत संकल्प अभियान’ (Nasha Mukt Yuva Abhiyan) की शुरुआत करेंगे. अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना और उन्हें देश के विकास में सक्रिय भागीदारी के लिए तैयार करना है.

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कहा कि यह पहल सिर्फ नशे के खिलाफ जागरूकता तक सीमित नहीं है, बल्कि युवाओं में सकारात्मक सोच और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का भी प्रयास है.

हर रविवार होंगे जागरूकता कार्यक्रम

प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) के मुताबिक यह अभियान लगातार 100 सप्ताह तक चलेगा. इसके तहत देशभर में हर रविवार अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनका उद्देश्य लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और समाज की भागीदारी बढ़ाना है. इन कार्यक्रमों में खेल प्रतियोगिताएं, वॉकाथॉन, ध्यान सत्र, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, नुक्कड़ नाटक, चर्चा, कला प्रतियोगिताएं और सामुदायिक गतिविधियां शामिल होंगी.

हजारों स्थानों पर युवाओं की भागीदारी

अभियान में देशभर के 10,000 से अधिक स्थानों से युवा शामिल होंगे. इसके अलावा ‘माय भारत’ और एनएसएस के स्वयंसेवक, स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय, युवा क्लब, गैर-सरकारी संगठन (NGO), उद्योग जगत और आध्यात्मिक संस्थाएं भी इस अभियान का हिस्सा बनेंगी. सरकार का लक्ष्य है कि समाज के सभी वर्ग मिलकर नशे के खिलाफ एक मजबूत जन आंदोलन खड़ा करें.


ये भी पढ़ें: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा! अमित शाह ने सभी मेडल विजेताओं को दी बधाई


लोगों से अभियान से जुड़ने की अपील

मुख्यमंत्री ने सभी नागरिकों से इस जन अभियान का हिस्सा बनने की अपील की. उन्होंने कहा कि हर युवा का साथ देकर, उसके सपनों को मजबूती देकर और नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाकर ही नशा मुक्त भारत का सपना साकार किया जा सकता है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read