Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

PM Modi ने 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास का किया शिलान्यास, बोले- विपक्ष के लोग ना खुद कुछ करेंगे ना करने देंगे…

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पूरे भारत में 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की आधारशिला रखी. पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इन स्टेशनों के पुनर्विकास का शिलान्यास किया.

PM Modi ने 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास का किया शिलान्यास

PM Modi ने 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास का किया शिलान्यास

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पूरे भारत में 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की आधारशिला रखी. पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इन स्टेशनों के पुनर्विकास का शिलान्यास किया. इस मौके पर पीएम ने कहा,”विकसित होने के लक्ष्य की तरफ कदम बढ़ा रहा भारत अपने अमृत काल के प्रारंभ में है. नई ऊर्जा, प्ररेणा, संकल्प है. भारतीय रेल के इतिहास में भी एक नए अध्याय की शुरूआत हो रही है. भारत के करीब 1300 प्रमुख रेलवे स्टेशन अब अमृत भारत रेलवे स्टेशन के तौर पर विकसित किए जाएंगे और उनका पुनर्विकास आधुनिकता के साथ होगा.”

PM Modi: रेलवे में जितना काम हुआ है वह हर किसी को प्रसन्न और हैरान करती है

प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास से देश के सभी राज्यों को लाभ मिलेगा. उत्तर प्रदेश में करीब 4500 करोड़ रुपए के खर्च से 55 अमृत स्टेशन को विकसित किया जाएगा. राजस्थान के भी 55 रेलवे स्टेशन अमृत रेलवे स्टेशन बनेंगे. उन्होंने कहा,”मैं रेल मंत्रालय की सराहना करता हूं और देशवासियों को बधाई देता हूं.”
पीएम मोदी ने कहा,”रेलवे में जितना काम हुआ है वह हर किसी को प्रसन्न और हैरान करती है. दुनिया में दक्षिण अफ्रीफा, यूक्रेन, पोलैंड, यूके और स्वीडन जैसे देशों में जितना रेल नेटवर्क है उससे अधिक रेल ट्रैक हमारे देश में इन 9 वर्षों में बिछाए गए हैं. साउथ कोरिया, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में कुल जितना रेल ट्रैक है उससे अधिक रेल ट्रैक भारत में अकेले पिछले साल बनाए हैं.”

ये भी पढ़ें- IND vs WI 2ndT20: गुयाना में भारत-वेस्टइंडीज का मुकाबला, Team India करेगी कमबैक की कोशिश, जानें प्लेइंग इलेवन और पिच रिपोर्ट

पीएम ने आगे कहा,”रेलवे में जिस तरह से काम हुआ है, किसी भी प्रधानमंत्री का मन करेगा कि (वह) इनका जिक्र 15 अगस्त को लाल किले से करे. जब 15 अगस्त सामने है तो मन बहुत लालायित होता है कि उसी दिन इसकी चर्चा करूं. आज यह इतना विराट आयोजन हो रहा है कि देशे के कोने-कोने से लोग जुड़ें हैं कि मैं अभी इस बात पर इतने विस्तार से चर्चा कर रहा हूं.” उन्होंने कहा कि 2030 तक भारत एक ऐसा देश होगा जिसकी रेलवे नेट जीरो उत्सर्जन पर चलेगी.

विपक्ष का एक धड़ा पूराने धरे पर चल रहा है- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान विपक्ष को निशाने पर लिया. उन्होंने कहा,”आज भी विपक्ष का एक धड़ा पूराने धरे पर चल रहा है. वह आज भी ना खुद कुछ करेंगे ना करने देंगे. सरकार ने संसद की नई इमारत बनवाई, कर्तव्य पथ का विकास किया लेकिन विपक्ष ने इसका भी विरोध किया. हमने वॉर मेमोरियल बनाया उसका भी विपक्ष ने विरोध किया. सरदार वल्लभ भाई के मूर्ती को लेकर विरोध किया. इनका (विपक्ष) एक भी नेता स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर नहीं गया.”

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital