प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने रविवार को ‘मन की बात’ के 131वें एपिसोड में देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल हमें जोड़ता है और गर्व का अहसास कराता है। उन्होंने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का जिक्र करते हुए बताया कि जब भारतीय मूल के खिलाड़ी दूसरे देशों की जर्सी पहनकर मैदान में उतरते हैं, तो दिल में खुशी होती है।
कनाडा टीम में भारतीय मूल के खिलाड़ी
पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा कि कनाडा की टीम में सबसे ज्यादा भारतीय मूल के खिलाड़ी खेल रहे हैं। टीम के कप्तान दिलप्रीत बाजवा का जन्म पंजाब के गुरदासपुर में हुआ था। नवनीत धालीवाल चंडीगढ़ से हैं। इसके अलावा हर्ष ठाकर और श्रेयस मोआ जैसे कई नाम कनाडा की टीम का हिस्सा हैं, जो भारत का भी गौरव बढ़ा रहे हैं।
अमेरिका टीम में भारतीय चेहरों की मौजूदगी
प्रधानमंत्री (PM Modi) ने बताया कि अमेरिका की टीम में भी कई खिलाड़ी भारत से जुड़े हैं। अमेरिकी टीम के कप्तान मोनांक पटेल गुजरात की अंडर-16 और अंडर-18 टीम के लिए खेल चुके हैं। मुंबई के सौरभ, हरमीत सिंह और दिल्ली के मिलिंद कुमार अमेरिकी टीम की शान हैं।
ओमान और अन्य देशों में भारतीय खिलाड़ी
पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा कि ओमान की टीम में जतिंद्र सिंह, विनायक शुक्ला, करन, जय और आशीष जैसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने पहले भारत के अलग-अलग राज्यों में खेला है। न्यूजीलैंड, यूएई और इटली की टीमों में भी भारतीय मूल के खिलाड़ियों ने अपनी जगह बनाई है।
ये भी पढ़ें-
भारतीयता की विशेषता
प्रधानमंत्री (PM Modi) ने कहा कि भारतीय जहां भी जाते हैं, अपनी मातृभूमि से जुड़े रहते हैं और जिस देश में रहते हैं, उसके विकास में योगदान देते हैं। यही भारतीयता की सबसे बड़ी विशेषता है कि वे अपनी जड़ों को नहीं भूलते और दुनिया भर में प्रेरणा का स्रोत बनते हैं।
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




