India News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के लिए यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) लेकर आई है. यह स्कीम न्यू पेंशन स्कीम (NPS) की जगह लागू होगी, हालांकि कर्मचारियों के पास NPS और UPS के बीच स्कीम चुनने का भी विकल्प होगा. आज कैबिनेट बैठक में इसे मंजूरी दी गई.
कैबिनेट की बैठक से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय कर्मचारियों के नेताओं के साथ अपने आवास पर बैठक की. प्रधानमंत्री मोदी सरकारी कर्मचारियों के लिए संयुक्त परामर्शदात्री मशीनरी (Joint Consultative Machinery) के कर्मचारी पक्ष के प्रतिनिधिमंडल (Delegation of staff side) से मिले. उन्हें स्कीम के बारे में समझाया. वहीं, इसके संबंध में कार्मिक मंत्रालय ने एक नोटिस जारी किया था.
केंद्रीय कर्मचारियों के नेताओं के साथ हुई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बैठक का वीडियो सामने आया है. इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) को मंजूरी दिए जाने पर X.com पर एक पोस्ट भी किया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “देश की प्रगति के लिए कठिन परिश्रम करने वाले सभी सरकारी कर्मचारियों पर हमें गर्व है. यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) इन कर्मचारियों की गरिमा और आर्थिक सुरक्षा को सुनिश्चित करने वाली है. यह कदम उनके कल्याण और सुरक्षित भविष्य के लिए हमारी सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है.
यह भी पढ़िए: देश में NPS की जगह अब यूनिफाइड पेंशन स्कीम, जानें कब होगी लागू, सरकारी कर्मचारियों का क्या-कुछ बदलेगा?
31 अक्टूबर 2026, शनिवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और सिद्ध योग का…
31 अक्टूबर 2026 को सिद्ध योग के प्रभाव और शनिवार के विशेष संयोग में सिंह,…
200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…
अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…
PM Modi Bharat Parv 2026 Ekta Nagar: पीएम मोदी ने एकता नगर में 'भारत पर्व…