PM Modi Finland PM meeting: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में एआई इम्पैक्ट समिट (India AI Impact Summit 2026) में हिस्सा लेने आए फिनलैंड के प्रधानमंत्री पेटेरी ओर्पो के साथ द्विपक्षीय चर्चा की. पीएम मोदी ने इस मुलाकात को दोनों देशों के लिए काफी अहम बताया. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दो तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा कि फिनलैंड के प्रधानमंत्री पेटेरी ओर्पो के साथ लंबी बातचीत हुई. भारत-ईयू एफटीए को उनके व्यक्तिगत तौर पर की गई मदद के लिए उन्हें धन्यवाद दिया, इससे भारत-यूरोप रिश्तों में एक सुनहरा दौर शुरू होगा.
ट्रेड को दोगुना करने का लक्ष्य
पीएम मोदी ने अपने एक्स अकाउंट पर आगे लिखा कि भारत और फिनलैंड का मकसद ट्रेड को दोगुना करना है, जिससे आर्थिक संबंधों को मजबूती मिलेगी. हमने 6जी, इनोवेशन, क्लीन एनर्जी, बायोफ्यूल और सर्कुलर इकॉनमी जैसी फ्यूचरिस्टिक टेक्नोलॉजी में सहयोग बढ़ाने के बारे में भी बात की. दोनों नेताओं ने सस्टेनेबल डेवलपमेंट और डिजिटलीकरण, एआई रिसर्च और एथिकल इनोवेशन में सहयोग पर चर्चा की.
वहीं पीएम मोदी ने एआई के क्षेत्र में उभरते इनोवेशन प्लेयर के रूप में फिनलैंड के प्रयासों की सराहना की. बता दें कि दोनों ने जिम्मेदार, टैलेंट-ड्रिवन एआई को बढ़ावा देने और सस्टेनेबल भविष्य के लिए टेक-इनेबिल्ड सॉल्यूशन्स का उपयोग करने की प्रतिबद्धता दोहराई.
एआई इम्पैक्ट समिट में वैश्विक सहयोग का मंच
16 फरवरी से 20 फरवरी तक चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में टेक दिग्गजों के अलावा कई देशों के राजनीतिज्ञ और शीर्ष नेता जुड़ रहे हैं. इस 5 दिवसीय एआई महासम्मेलन में 100 से अधिक सरकारी प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं, जिनमें 20 से अधिक राष्ट्राध्यक्ष और सरकार प्रमुख और 60 मंत्री शामिल हैं. इसके अलावा सीईओ, संस्थापक, शिक्षाविद और शोधकर्ता सहित 500 से अधिक वैश्विक एआई नेता भी इसमें शामिल होंगे. पीएम मोदी ने 16 फरवरी की शाम एआई इंपैक्ट समिट एक्सपो का उद्घाटन किया था और विभिन्न स्टालों को अवलोकन करके देश के स्टार्टअप्स और संस्थानों की एआई प्रगति को सराहा था.
यह भी पढ़ें: Rajya Sabha Election 2026: राज्यसभा चुनाव की तारीखों का हुआ ऐलान, जानिए कब होगी वोटिंग और कब आएगा रिजल्ट?
समिट के तीन सूत्र: जन, पृथ्वी और प्रगति
बताते चलें कि यह सम्मेलन ‘People, Planet और Progress’ के तीन सूत्रों पर आधारित है और ग्लोबल साउथ में आयोजित पहला वैश्विक AI शिखर सम्मेलन है. इसमें समावेशी विकास को बढ़ावा देने, सार्वजनिक प्रणालियों को मजबूत करने और सतत विकास में एआई की भूमिका पर विचार-विमर्श हो रहा है. यह समिट (India AI Impact Summit 2026) एआई फॉर ऑल, एआई बाय हर और युवआई जैसी तीन प्रमुख वैश्विक प्रभाव चुनौतियों पर केंद्रित है. इन चुनौतियों के लिए 60 से अधिक देशों से 4,650 से अधिक आवेदन आए, जो मजबूत अंतरराष्ट्रीय भागीदारी दिखाते हैं. यह भारत को जिम्मेदार और स्केलेबल एआई नवाचार के लिए वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित करता है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
