Bharat Express DD Free Dish

सांस्कृतिक एकता की झलक: पीएम मोदी ने उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन से की मुलाकात, तमिल नववर्ष ‘पुतंडु’ की दी बधाई

प्रधानमंत्री Narendra Modi ने तमिल नववर्ष ‘पुतंडु’ पर उपराष्ट्रपति C. P. Radhakrishnan से मुलाकात कर शुभकामनाएं दीं. इस मुलाकात ने भारत की सांस्कृतिक एकता और भाषाई विविधता के सम्मान का संदेश दिया…

PM Modi Meeting on Puthandu: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज तमिल नववर्ष ‘पुतंडु’ के पावन अवसर पर उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन से मुलाकात की. इस भेंट के दौरान प्रधानमंत्री ने उपराष्ट्रपति को नए वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके अच्छे स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि तथा खुशहाली की कामना की. यह मुलाकात न केवल दो शीर्ष नेताओं के बीच शिष्टाचार भेंट थी बल्कि भारत की भाषाई और सांस्कृतिक विविधता के प्रति प्रधानमंत्री के गहरे सम्मान को भी दर्शाती है.

सांस्कृतिक सद्भाव और परंपरा का संगम

मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने एक सज्जित वेदी पर प्रार्थना की और वहां रखी धार्मिक कलाकृतियों का अवलोकन किया. पारंपरिक सजावट वाले मंडप में एक साथ खड़े होकर दोनों नेताओं ने राष्ट्रीय एकता का एक सुंदर संदेश दिया. तमिलनाडु से संबंध रखने वाले उपराष्ट्रपति के साथ प्रधानमंत्री की यह भेंट भाषाई गौरव और सांस्कृतिक जुड़ाव को मजबूती देने वाली रही.

 

प्रधानमंत्री ने तमिल भाषा में लिखा संदेश

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर इस मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए तमिल भाषा में अपनी भावनाएं व्यक्त कीं. उनके तमिल संदेश का हिंदी भावार्थ कुछ इस प्रकार है:

“विशेष नववर्ष के दिन उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन जी से मुलाकात की और उन्हें बधाई दी. मैं उनके लिए एक ऐसे अद्भुत वर्ष की प्रार्थना करता हूं जो अच्छे स्वास्थ्य और खुशियों से भरा हो.”

ये भी पढ़ें: ‘कुर्सी छोड़ते ही करीबी पर गिरी गाज!’…नीतीश के दिल्ली जाते ही बाहुबली पप्पू पांडेय पर क्यों हुआ पुलिसिया प्रहार?

पुतंडु का की है महत्व?

पुतंडु, जिसे तमिल नववर्ष (Puthandu Tamil New Year India) के रूप में मनाया जाता है, तमिल संस्कृति में नई शुरुआत और आशाओं का प्रतीक है. प्रधानमंत्री का इस अवसर पर उपराष्ट्रपति से मिलना और विशेष रूप से तमिल भाषा में संदेश देना यह स्पष्ट करता है कि केंद्र सरकार देश के हर क्षेत्र की ज्ञान परंपरा और त्योहारों को राष्ट्रीय गौरव के रूप में देखती है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read