Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

सिविल सेवा दिवस पर पीएम मोदी का संदेश, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को दोहराया

Civil Services Day PM Modi Message: पीएम मोदी ने सिविल सेवा दिवस पर देशभर के अधिकारियों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि सिविल सेवकों का योगदान राष्ट्र निर्माण और सुशासन में अहम है.

Civil Services Day PM Modi Message: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिविल सेवा दिवस के अवसर पर देशभर के अधिकारियों और कर्मचारियों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि यह दिन प्रशासनिक तंत्र को और मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में संकल्प को दोहराने का अवसर है.

जमीनी स्तर से नीति तक योगदान

पीएम मोदी ने अपने संदेश में कहा कि सिविल सेवकों का काम केवल दफ्तरों तक सीमित नहीं है, बल्कि गांव-गांव और शहर-शहर तक उनकी मेहनत लोगों की जिंदगी को प्रभावित करती है. चाहे योजनाओं का क्रियान्वयन हो या नई नीतियों का निर्माण, उनकी भूमिका भारत की प्रगति में अहम है.

सेवा और जिम्मेदारी का भाव

प्रधानमंत्री ने उम्मीद जताई कि सिविल सेवक उत्कृष्टता, करुणा और नवाचार के साथ काम करते रहेंगे. उन्होंने कहा कि उनकी जिम्मेदारी केवल प्रशासन चलाने की नहीं, बल्कि जनता की जरूरतों को समझते हुए उच्चतम मानकों पर सेवा देने की भी है.

ये भी पढ़ें-‘ऑपरेशन नुमखोर’ में खुलासा: भूटान से 15 हजार से ज्यादा गाड़ियां भारत में फर्जी तरीके से दर्ज, निशाने पर कई फिल्मी सितारे

राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका

पीएम मोदी ने कहा कि देश की उन्नति में सिविल सेवकों का योगदान अमूल्य है. उनकी निष्ठा और परिश्रम से ही योजनाएं धरातल पर उतरती हैं और आम नागरिक तक लाभ पहुंचता है. इस अवसर पर उन्होंने संदेश दिया कि सिविल सेवक आगे भी इसी समर्पण और ईमानदारी के साथ काम करते रहें.

ये भी पढ़ें-24 घंटे में 100 मिलियन से ऊपर व्यूज, PM मोदी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर छाया

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital