Bharat Express DD Free Dish

परफॉर्मेंस के आधार पर होगा फैसला? PM मोदी लेंगे मंत्रियों की क्लास, इन मंत्रालयों पर रहेगी नजर

PM Modi Meeting: सोमवार शाम पीएम मोदी की अध्यक्षता में होने वाली समीक्षा बैठक पर सबकी निगाहें टिकी हैं. अलग-अलग मंत्रालय की परफार्मेंस पर होने वाली गहन चर्चा से क्या मंत्रियों की जिम्मेदारी तय होगी या फिर यह बैठक भविष्य के कैबिनेट फेरबदल की नई पटकथा लिखने का संकेत बनेगी?

Key review meeting chaired by PM Modi

पीएम मोदी की अध्यक्षता में अहम समीक्षा बैठक

PM Modi Meeting: सोमवार शाम पीएम मोदी एक बड़ी समीक्षा बैठक करने जा रहे हैं. इस बैठक में सरकार के अलग-अलग मंत्रालयों और उनके कामकाज का आकलन होगा. खास तौर पर सामाजिक न्याय और सामाजिक कल्याण से जुड़े मंत्रालयों पर ध्यान दिया जाएगा.

किन मंत्रियों को बुलाया गया?

इस मीटिंग में सिर्फ उन राज्य मंत्रियों और स्वतंत्र प्रभार वाले मंत्रियों को बुलाया गया है जिनका मंत्रालय सामाजिक न्याय और कल्याण से जुड़ा है. यानी सीधे तौर पर उन्हीं विभागों की परफार्मेंस पर चर्चा होगी.

किन मंत्रालयों पर रहेगा फोकस?

बैठक में शिक्षा मंत्रालय, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय और कृषि मंत्रालय जैसे अहम विभागों के कामकाज की समीक्षा होगी. मंत्रियों की जवाबदेही और उनके काम की गुणवत्ता पर भी सवाल-जवाब होंगे.

आगे भी होंगी ऐसी बैठकें?

सूत्रों के मुताबिक आने वाले दिनों में अन्य मंत्रालयों के साथ भी इसी तरह की समीक्षा बैठकें होंगी. इन बैठकों को मंत्रियों की परफार्मेंस से जोड़कर देखा जा रहा है. माना जा रहा है कि भविष्य में होने वाले कैबिनेट फेरबदल पर इन समीक्षाओं का असर पड़ सकता है.

पीएम का जोर लगातार समीक्षा पर

पीएम ने हाल ही में जल शक्ति मंत्रालय के राष्ट्रीय सम्मेलन में कहा था कि दिए गए सुझावों को तय समय में लागू किया जाए और कामों की लगातार समीक्षा होती रहे. उन्होंने यह भी कहा कि जरूरत पड़ने पर सुधार किए जाएं ताकि योजनाएं ज्यादा असरदार बन सकें.

ये भी पढ़ें-दिल्ली के सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका

पीएम मोदी ने शहरों की बढ़ती आबादी और भविष्य में पानी की जरूरत को लेकर स्थानीय निकायों को सतर्क रहने की सलाह दी. उन्होंने पानी बचाने वाली तकनीकों को अपनाने पर जोर दिया और भारतीय निर्माताओं को बेहतर समाधान विकसित करने के लिए प्रोत्साहित किया. इसके लिए प्रदर्शनियों और वर्कशॉप आयोजित करने का सुझाव भी दिया, ताकि दुनिया भर के बेहतरीन तरीकों से सीख ली जा सके.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read