Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

ओस्लो में पीएम मोदी और किंग हेराल्ड की खास मुलाकात, भारत-नॉर्वे के बीच ‘ग्रीन रणनीतिक साझेदारी’ का बड़ा ऐलान

पीएम मोदी के नॉर्वे दौरे पर भारत को एक बड़ी कूटनीतिक जीत मिली है. किंग हेराल्ड V ने जहां पीएम मोदी को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा, वहीं दोनों देशों के बीच ‘ग्रीन रणनीतिक साझेदारी’ का ऐतिहासिक ऐलान भी हुआ.

pm-modi-norway-visit-oslo-king-harald-highest-award-green-strategic-partnership

पीएम मोदी ने सोमवार को ओस्लो के रॉयल पैलेस में नॉर्वे के राजा हेराल्ड V से मुलाकात की. इस दौरान दोनों नेताओं ने अलग-अलग क्षेत्रों, विशेषकर नई तकनीक में भारतीय और नॉर्वेजियन कंपनियों की शानदार प्रगति पर चर्चा की. मीटिंग के दौरान, पीएम मोदी ने किंग हेराल्ड को भारत के लोगों की तरफ से शुभकामनाएं दीं.

प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) के अनुसार, पीएम मोदी ने नॉर्वे की प्राकृतिक सुंदरता की सराहना करते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच लंबे समय से चली आ रही दोस्ती लोकतंत्र, कानून के राज और लोगों पर आधारित गवर्नेंस के साझा मूल्यों पर टिकी हुई है. मीटिंग के बाद किंग हेराल्ड ने प्रधानमंत्री मोदी के सम्मान में लंच का आयोजन किया, जिसके लिए पीएम ने उनकी शानदार मेहमाननवाजी का धन्यवाद किया.

सर्वोच्च सम्मान से नवाजे गए पीएम मोदी

आज सुबह राजा हेराल्ड V ने पीएम मोदी को नॉर्वे के सबसे बड़े सम्मान, ‘रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट के ग्रैंड क्रॉस’ से सम्मानित किया. यह अवार्ड नॉर्वे का सर्वोच्च सम्मान है जो विदेशी शासनाध्यक्षों को इंसानियत और नॉर्वे के हित में की गई शानदार सेवा के लिए दिया जाता है.

सम्मान मिलने के बाद पीएम मोदी ने कहा, “रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट के ग्रैंड क्रॉस पाकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं. यह सम्मान भारत के लोगों को समर्पित है और भारत तथा नॉर्वे के बीच हमेशा रहने वाली दोस्ती को श्रद्धांजलि है. यह ग्लोबल तरक्की के लिए हमारे साझा कमिटमेंट को दिखाता है.”

भारत और नॉर्वे के बीच ‘ग्रीन रणनीतिक साझेदारी’ का ऐलान

नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोर के साथ मीडिया को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने एक बड़ी घोषणा की. उन्होंने बताया कि भारत और नॉर्वे के बीच संबंधों को ‘ग्रीन रणनीतिक साझेदारी’ (Green Strategic Partnership) के स्तर तक बढ़ा दिया गया है. पीएम मोदी ने कहा कि यह साझेदारी भारत के ‘स्केल, स्पीड और टैलेंट’ को नॉर्वे की ‘तकनीक और कैपिटल’ के साथ मिलाएगी. इससे दोनों देशों की कंपनियों को विश्व स्तर पर मौजूद चुनौतियों के लिए ग्लोबल समाधान विकसित करने में बड़ी मदद मिलेगी.

नोट- यह खबर एजेंसी (IANS) फीड से सीधे पब्लिश की गई है. इसमें किसी भी जानकारी को नहीं बदला गया है. खबर को पढ़ने लायाक बनाने के लिए लिए केवल हेडलाइन बदली गई है. वहीं पैराग्राफ से पहले सबहेड जोड़े गए हैं. इस स्टोरी को लेकर भारत एक्सप्रेस की किसी भी तरह की नैतिक जिम्मेदारी नहीं होगी.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital

Latest