Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने विक्रम-1 और इंटरनेशनल ओलंपियाड पर क्या कहा?

‘मन की बात’ के 136वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के पहले निजी रॉकेट विक्रम-1 की सफलता और भारतीय छात्रों के ओलंपियाड प्रदर्शन की सराहना की. पीएम ने कहा कि स्पेस सेक्टर में निजी भागीदारी और युवाओं की प्रतिभा भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जा रही है.

PM Modi On Vikram 1 Launch: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 136वें एपिसोड में भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र और युवा वैज्ञानिकों की ऐतिहासिक सफलताओं की जमकर तारीफ की है. पीएम मोदी ने प्राइवेट सेक्टर द्वारा विकसित देश के पहले रॉकेट ‘विक्रम-1’ (Vikram-1) के सफल लॉन्च का जिक्र करते हुए कहा कि पूरा देश इस अभूतपूर्व उपलब्धि से गर्व से भर गया है. इसके साथ ही उन्होंने अंतरराष्ट्रीय साइंस और मैथ्स ओलंपियाड में भारतीय विद्यार्थियों द्वारा जीते गए रिकॉर्ड तोड़ गोल्ड मेडल्स पर युवा शक्ति के जज्बे को सलाम किया.

‘स्पेस सेक्टर खोलते ही दिखा परिणाम'(PM Modi On Vikram 1 Launch)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि हम सभी भारत के स्पेस सेक्टर में एक नया इतिहास बनते देखने के साक्षी बने हैं. विक्रम-1 प्राइवेट सेक्टर की ओर से विकसित भारत का पहला ऐसा रॉकेट है जिसने स्पेस इंडस्ट्री में नए युग की शुरुआत की है.

पीएम मोदी ने कहा (PM Modi On Vikram 1 Launch) कि लंबे समय तक हमारा अंतरिक्ष क्षेत्र निजी भागीदारी के लिए बंद था, जिससे युवाओं को प्रतिभा दिखाने का मौका नहीं मिल पा रहा था. लेकिन हमारी सरकार ने युवा हितों को सर्वोपरि रखते हुए जब से इस सेक्टर को खोला है, आज पूरी दुनिया भारतीय स्टार्टअप्स और युवा इनोवेटर्स का लोहा मान रही है.

ये भी पढ़ें: ‘अमर रहेगा बलिदान…’ कारगिल विजय दिवस पर पीएम मोदी का संदेश, जानें 1999 की शौर्य गाथा

‘ओलंपियाड में भारत का 100% गोल्ड परचम’

स्पेस के साथ-साथ साइंस के क्षेत्र में भारतीय युवाओं के परचम की चर्चा करते हुए पीएम मोदी ने बताया कि इस महीने आयोजित हुए अंतरराष्ट्रीय फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी और मैथ्स ओलंपियाड में भारतीय दल का प्रदर्शन सबसे शानदार रहा. फिजिक्स ओलंपियाड में भारत के सभी 5 विद्यार्थियों ने गोल्ड मेडल जीतकर पूरे विश्व में पहला स्थान हासिल किया.

वहीं केमिस्ट्री ओलंपियाड में भी भारतीय दल ने सभी विद्यार्थियों के लिए गोल्ड मेडल जीतकर अब तक का सबसे कड़क और सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दर्ज किया. बायोलॉजी में 1 गोल्ड समेत सभी विद्यार्थियों ने मेडल्स जीते, जबकि मैथ्स ओलंपियाड में 2 गोल्ड और 4 सिल्वर मेडल भारत के नाम रहे.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital